सीएम योगी के कार्यक्रम की तैयारियां, 20 रुपए में बच्चों से कराई जा रही मजदूरी
शाहजहांपुर। 25 फरवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी के शाहजहांपुर में आ रहे हैं। यहां हो रहे युवा महोत्सव की तैयारियों का एक शर्मनाक चेहरा भी सामने आया जहां नाबालिग बच्चा मजदूरी करते नजर आया। ऐसा नहीं था कि इस बच्चे पर किसी की नजर न पड़ी हो क्योंकि इस कार्यक्रम की तैयारियों मे डीएम एसपी से लेकर बीजेपी नेता तक लगे हुए हैं।

दरअसल मुमुक्षु आश्रम मे चल रहे युवा महोत्सव मे रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ शिरकत करने आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम को लेकर यहां जोरशोर से तैयारियों का दौर जारी है। इसी कार्यक्रम की तैयारियों में बच्चे भी मजदूरी कर रहे हैं। विशाल नाम के बच्चे की उम्र अभी महज 15 साल की है। ये बच्चा सीएम योगी की तैयारियों मे जुटा हुआ है। इस बच्चे को एक गढ्ढा खोदने पर 20 रुपये की मजदूरी मिलेगी।

बच्चें की माने तो वह स्कूल से छुट्टी करके आया है। यहां आकर वह योगी के आने की तैयारियों में गड्ढे खोदेगा। खास बात ये है ये बाल मजदूरी सीएम योगी के कार्यक्रम में कराई जा रही है और यहां के अधिकारी इससे बेखबर हैं।











Click it and Unblock the Notifications