सीएम बनते ही एक्शन में आए योगी,15 दिनों के भीतर मंत्रियों से मांगा संपत्ति का ब्यौरा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को 15 दिनों के भीतर अपनी संपत्ति का ब्यौरा देने को कहा है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सत्ता हाथ में संभालते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में आ गए है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने कैबिनेट मंत्रियों से साथ चर्चा की और उन्हें फौरन ही अपना पहला आदेश सुना दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ से अपने मंत्रियों को अनाप-शनाप बयानों से दूर रहने को कहा है। उन्होंने अपने मंत्रियों को ऐसे बयानों से बचने को कहा है, जिससे किसी की भावना आहत हो।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को 15 दिनों के भीतर अपनी संपत्ति का ब्यौरा देने को कहा है। सीएम के इस आदेश के बारे में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि सीएम ने कैबिनेट मंत्रियों से कहा कि वह ऐसे बयान देने से बचें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों। उन्होंने कहा कि सीएम ने मंत्रियों को 15 दिनों में अपनी संपत्तियों का ब्यौरा देने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि अनाप-शनाप बयानबाज़ी से बचने को कहा है।
आपको बता दें कि यूपी के सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने आज अपना पहला प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया है। उन्होंने कहा कि नई यूपी सरकार बगैर भेदभाव के काम करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल में यूपी विकास की दौड़ में पिछड़ा है, जिसे सुधारना उनका पहला काम होगा। यूपी के नए सीएम ने व्यापक समर्थन के लिए जनता का आभार भी जताया है।












Click it and Unblock the Notifications