राज्य मंत्री स्वाति सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती
लखनऊ। योगी सरकार में स्वतंत्र राज्य मंत्री स्वाति सिंह की तबीयत शनिवार सुबह अचानक खराब हो गई। आज सुबह अचानक उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया जिससे उन्हें घबराहट होने लगी। घबराहट और निम्न रक्तचाप की समस्या की समस्या से जूझ रही स्वाति सिंह को आनन-फानन में गोमती नगर स्थित लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोहिया अस्पताल के डायरेक्टर डॉ नेगी की देखरेख में उनका ट्रीटमेंट जारी है।

बताया जा रहा है कि स्वाति सिंह का ब्लड प्रेशर तड़के सुबह अचानक बहुत कम हो गया। घबराहट की शिकायत पर उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि वह आज शाम तक अस्पताल में भर्ती रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications