VIDEO: कार्यकर्ताओं से पैर दबवाते योगी कैबिनेट के इस मंत्री का वीडियो वायरल
वीडियो एक कमरे के अंदर सूट किया गया है जिसमे खचाखच कार्यकर्ता भरे हैं। पहले एक कार्यकर्ता पैर दबा रहा होता है, लेकिन कुछ सेकेंड में एक और होनहार युवक दूसरा पैर भी दबाना शुरू करता है।
इलाहाबाद। योगी कैबिनेट के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' का एक सनसनीखेज वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री कार्यकर्ताओं से पैर दबवाते नजर आ रहे हैं और सिर पर हाथ रखे आराम की मुद्रा में काफी चिंतित प्रतीत हो रहे हैं। फिलहाल अब तो चिंताजनक विषय हो भी चुका है, क्योंकि मीडिया में वीडियो आते ही भाजपा खेमे में खलबली मच गई है। वीडियो को इलाहाबाद में निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान ही सूट किया गया है। वीडियो में मंत्री नंदी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पैर दबवाते हुए शांत लेटे हैं, जबकि उनके सिर के पास कुर्सी पर बैठे विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी स्थानीय नेताओं से चुनावी तैयारी पर वार्ता कर रहे हैं।

वीडियो एक कमरे के अंदर सूट किया गया है जिसमे खचाखच कार्यकर्ता भरे हैं। पहले एक कार्यकर्ता पैर दबा रहा होता है, लेकिन कुछ सेकेंड में एक और होनहार युवक दूसरा पैर भी दबाना शुरू करता है। वीडियो शहर (उत्तरी) इलाहाबाद के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी नगर निगम चुनाव के तहत भाजपा के वार्ड कार्यालय उद्घाटन पर बात कर रहे हैं।
गौरतलब है की मंत्री नंदी की पत्नी और निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता को भाजपा ने अपना महापौर उम्मीदवार बनाया है। उनकी चुनावी कमान खुद मंत्री नंदी संभाले हुए हैं और थकावट दूर करने के लिए कार्यकर्ताओं से पैर दबवा रहे हैं। मीडिया ने जब नंद गोपाल और इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने इसे विरोधियों की साजिश बताकर किसी भी वीडियो में खुद के होने से इनकार कर दिया।
फिलहाल आप तो इतना जानते ही हैं कि बसपा से कांग्रेस तक का सफर करके आए नंदी मौजूदा कैबिनेट मिनिस्टर हैं और ये वायरल वीडियो राजनीतिक गलियारों में भूचाल ला चुका है। विरोधी इसे भुनाने में तो जुटे ही हैं, अब पार्टी के अंदर भी बगावती चरित्र वाले नेता इसे तूल देने में देरी नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications