Milkipur By Election: मिल्कीपुर उपचुनाव की वोटिंग के बीच हनुमान की शरण में सपा सांसद, Video वायरल
Milkipur By Election: अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। मिल्कीपुर सीट पर सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक करीब 2 घंटे में 13 फीसदी मतदान हुआ है और बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। वोटिंग के बीच, समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद मिल्कीपुर उपचुनाव में जीत के लिए भगवान हनुमान और भगवान भोलेनाथ की आराधना करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि मिल्कीपुर उपचुनाव में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के साथ विपक्षी सपा और खुद अवधेश प्रसाद के लिए यह सीट साख का सवाल बन गई है।

सपा सांसद अवधेश प्रसाद का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह घर में बैठे है और पूजा करते नजर आ रहे हैं। सपा सांसद के सामने भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी की बड़ी सी तस्वीर लगी हुई है। साथ ही, अन्य देवी-देवताओं की तस्वीरें भी लगी हुई है। वीडियो में अवधेश प्रसाद के हाथ में हनुमान चालीसा लिए हुए है।
वीडियो में सपा सांसद अवधेश प्रसाद हनुमान जी की आराधना करते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं, अब वोटिंग के बीच सामने आई सपा सांसद की इस वीडियो को बीजेपी के आक्रामक प्रचार और सनातन विरोधी वाले नैरेटिव को काउंटर करने की कोशिश से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, अब इस वायरल वीडियो पर सपा सांसद की तरफ से बयान भी सामने आया है।
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि प्रार्थना करना मेरी आस्था का विषय है। यह हमेशा से मेरे जीवन का हिस्सा रहा है। मिल्कीपुर में आज उपचुनाव हो रहा है... भाजपा ने लगातार यहां चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की है... आज सुबह 7 बजे से मतदान चल रहा है और मुझे सूचना मिली है कि हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्रों से भगाया जा रहा है।
समाजवादी पार्टी ने मिल्कीपुर सीट पर अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा ने चंद्रभान पासवान को मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि कांग्रेस इस सीट पर समाजवादी पार्टी (SP) का समर्थन कर रही है। वहीं, बसपा ने उपचुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर रखा है।
ये भी पढ़ें: Delhi Election & UP Bypoll: चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, दिल्ली में BJP के 22 रोड शो, मिल्कीपुर पहुंचे अखिलेश












Click it and Unblock the Notifications