Milkipur by-election 2025: अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, BJP पर गड़बड़ी की साजिश का दावा
Milkipur by-election 2025: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करते हुए चुनाव में गड़बड़ी करने की रणनीति बना रही है।
अखिलेश ने सपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान यह बयान दिया। सपा प्रमुख ने लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पहले भी प्रशासनिक तंत्र का गलत इस्तेमाल कर चुकी है। इस बार भी वैसा ही करने की तैयारी में है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधानों को धमकाया जा रहा है, विपक्षी कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं, डराया-धमकाया जा रहा है। कहा कि भाजपा की इस साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे डटकर मुकाबला करें और हर साजिश को नाकाम करें।
सपा प्रमुख ने आगे कहा कि भाजपा के पास विकास के लिए कोई विजन नहीं है। भाजपा पर झूठ और लूट की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जनता अब जाग चुकी है और उसने 5 फरवरी को होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी पर अपना भरोसा जताने का फैसला कर लिया है।
अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजों का असर 2027 के विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वे भाजपा की साजिशों का जवाब मतदान के जरिए दें और लोकतंत्र को बचाने में अपनी भूमिका निभाएं।
सभी वर्गों को जोड़ने में लगी है सपा
पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी के 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) मॉडल को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को जोड़ने में लगी है और सामाजिक न्याय के माध्यम से हर व्यक्ति को अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उपचुनाव में भाजपा और सपा की सीधी टक्कर
इस उपचुनाव में भाजपा ने चंद्रभान पासवान को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने सपा के समर्थन में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। ऐसे में इस बार यहां सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। यह भी बता दें कि मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा और मतगणना 8 फरवरी को होगी।
-
US Iran Talks : ईरान-अमेरिका जंग पर ब्रेक ? पहला राउंड फेल होने के बाद 16 अप्रैल को होगी आर-पार की बात -
Bihar New CM: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट की ताजपोशी! पूरा 'गेमप्लान' लीक, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल -
Samrat Chaudhary Bihar New CM: लालू के चेले से बिहार के CM तक! इन 4 दलों में रह चुके हैं सम्राट चौधरी -
Who is Bijendra Prasad Yadav: कौन हैं बिजेंद्र प्रसाद यादव? जो बन सकते हैं बिहार के नए डिप्टी सीएम -
Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार को इन 5 योजनाओं ने बनाया देश का 'सुशासन बाबू', केंद्र ने भी किया लागू -
Rupali Chakankar की बहन प्रतिभा स्वयंभू बाबा आशोक खरात केस में फंसी, 132 फर्जी खाते, 62 करोड़ का लेनदेन -
Chhattisgarh: कांकेर में 5 लाख की इनामी तेलुगू महिला कमांडर रुपी ढेर, बस्तर के जंगलों में चलता था सिक्का -
Bihar Cabinet 2026: किसे मिलेगा गृह, वित्त और शिक्षा विभाग? सामने आया मंत्रालय बंटवारे का फॉर्मूला -
Punjab AAP: वोल्वो, HVS और नई बसें यात्रियों की सुविधा बढ़ाएंगी: हरपाल सिंह चीमा -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications