खुशखबरी : दिलशाद गार्डन-गाजियाबाद मेट्रो अगले महीने से हो जाएगी शुरू, ये होंगे इस लाइन के स्टेशन
गाजियाबाद। गाजियाबाद से दिल्ली जाने वालों के लिए जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। अगले महीने से रेड लाइन मेट्रो का संचालन दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा गाजियाबाद सेक्शन पर शुरू हो जाएगा। इसके लिए मेट्रो प्राधिकरण तेजी से तैयारी कर रहा है। इस रूट को दिसंबर में खोले जाने का लक्ष्य रखा गया है। दिलशाद गार्डन से नया बसअड्डा गाजियाबाद का मेट्रो फेज-3 में बन रहा है। डीएमआरसी ने इस सेक्शन पर मेट्रो चलाने से पहले सुरक्षा जांच के लिए सीएमआरएस को फाइल भेजने की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसे दिसंबर में हर हाल में खोले जाने की तैयारी है।

वहीं सूत्रों की मानें तो मजेंटा लाइन पर बॉटेनिकल गॉर्डन से कालका जी मंदिर सेक्शन को भी अटल जी के जन्मदिन पर यानि 25 दिसंबर को खोला जा सकता है। इसके लिए भी तैयारी तेजी से पूरी की जा रही है। यह 9.41 किलोमीटर लंबा सेक्शन है। इस पर कुल आठ स्टेशन शहीद नगर, राजबाग, राजेंद्र नगर, श्याम पार्क, मोहननगर, अर्थला, हिंडन रिवर, गाजियाबाद बनाए जा रहे हैं। दिलशाद गार्डन से गाजियाबाद के इस सेक्शन के खुलने से लोगों को दो फायदे होंगे। पहला, उन्हें मेट्रो नेटवर्क से जुड़ने के लिए वैशाली जाने की जरूरत नहीं होगी। दूसरा, जीटी रोड पर आठ स्टेशनों के साथ राहगीरों को सड़क पार करने के लिए आठ फुटओवर ब्रिज (एफओबी) भी मिलेंगे।
गाजियाबाद दिलशाद गार्डन तक 8 स्टेशन
बताया गया कि दिलशाद गार्डन से गाजियाबाद नया बस अडडा तक मेट्रो तक कुल आठ स्टेशन होंगे। ये स्टेशन शहीद नगर, राजबाग, राजेंद्र नगर, श्याम पार्क, मोहननगर, अर्थला, हिंडन रीवर और गाजियाबाद बनाए जा रहे हैं। बताया गया कि मेट्रो के इस सेक्शन के शुरू होने से गाजियाबाद के शहीद नगर, साहिबाबाद, राजेंद्र नगर आदि में रहने वाले लोगों को सीधा फायदा होगा।
ये भी पढ़ें- कुंभ की वजह से बदला यूपी बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल, इन तारीखों पर अब नहीं होगी परीक्षा












Click it and Unblock the Notifications