VIRAL VIDEO: छोटी सी बात पर युवकों ने पति-पत्नी को पीटा, फाड़ डाले कपड़े
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास का इलाका उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया जब कुछ दबंगो ने एक दंपत्ति की दिन दहाड़े जमकर पिटाई कर डाली। दबंग डंडो से पति-पत्नी को पीटते रहे और लोग तमाशबीन बने देखते रहे। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया।

मामला मुरादाबाद के थाना गलशहीद क्षेत्र के रोडबेज बस स्टेशन के पास का है जहां दोपहर के समय जब कुछ दंबग युवकों ने अपनी गाड़ी किसी दुकान के सामने खड़ी कर दी। दुकानदार ने गाड़ी हटाने को कहा तो गाड़ी सवार दबंग युवकों ने दुकानदार की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट होती देख उसकी पत्नी अपने पति को बचाने के लिए बीच-बचाव के लिए आई तो आरोपियों ने उसे भी नही बख्शा और उसे भी धक्का देकर गिरा दिया। दुकानदार की इतनी पिटाई की गई कि उसके कपड़े तक फट गई, और उसे गम्भीर चोट भी लग गई , काफी देर तक चले हंगामे और मार पीट के बाद भी मुरादाबाद पुलिस का कही पता नही था जबकि मात्र दस कदम की दूरी पर रोडवेज पुलिस चौकी मौजूद हैं , आज की इस घटना ने थाना गलशहीद पुलिस की पोल खोल कर रख दी हैं ,क्योकि एक दंपत्ति सरेआम पिटती रही और पुलिस सोती रही इस पूरी घटना में कोइ भी अधिकारी कुछ भी कैमरे पर बोलने से बच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications