Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नहीं थम रहा सपा का विवाद, बोले शिवपाल- किसी को दिक्कत है तो मैं पद छोड़ सकता हूं

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी में अखिलेश और शिवपाल का विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी में विवादों का दौर कम नहीं हो रहा है।

shivpal

सरकार में कैबिनेट मंत्री और सपा के यूपी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी जिलाध्यक्षों की बैठक के दौरान अप्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर किसी को दिक्कत है तो मैं पद छोड़ सकता हूं।

मैं स्टाम्प पर लिख देने को हूं तैयार

उन्होंने कहा कि मैं स्टाम्प पर लिख कर देने को तैयार हूं कि बहुमत आने पर अखिलेश यादव ही मुख्यमंत्री होंगे।

शिवपाल ने कहा कि सभी नेता सपा की रजत जयंती के कार्यक्रम को सफल बनाएं और मिशन 2017 के लिए जुट जाएं।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के सुर में सुर मिलाया।

बेनी ने कहा

पार्टी के ही एमएलसी उदयवीर की चिट्ठी पर बेनी ने कहा कि इसका प्रचार चिट्ठी से नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि चिट्ठी पर अखिलेश की नाराजगी से मैं खुश हूं।

गौरतलब है कि एमएलसी उदयवीर ने मुलायम को लिखे एक पत्र में कहा था कि अखिलेश की सौतेली मां उनके खिलाफ कालाजादू कर रहीं हैं।

वर्मा ने आगे कहा कि मुलायम ने बहुत मेहनत से पार्टी खड़ी की है, काफी मुसीबत झेली है पार्टी के लिए।

उन्होंने कहा कि चुनाव में अखिलेश ही सीएम पद का चेहरा होंगे। मैं मुलायम अखिलेश के साथ बैठकर मामला हल करूंगा।

इसलिए शुरू हुआ विवाद

गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल के सपा में विलय और मंत्री गायत्री प्रजापति की बर्खास्तगी के बाद उन्हें फिर से मंत्रिमंडल का हिस्सा बनाने से शुरू हुआ विवाद अब तक चल रहा है।

चाचा भतीजा एक दूसरे पर प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते रहते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+