VIDEO: एक साथ एक ही समय पर दोनों हाथों से उल्टा लिखती ये लड़की, टैलेंट देख रह जाएंगे दंग

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में फूलबाग में एक रहने वाली एक 11वीं क्लास की लड़की को देखकर आपको थ्री इडियट के वीरू सहस्त्रबुद्धे की याद का आ जाएगी। यहां कालोनी में रहने वाली तेजस्वी त्यागी एक साथ दोनों हाथों से लिखती है। खास बात ये है कि वह दोनों हाथों से एक साथ हिंदी और अंग्रेजी भाषा के शब्द उलटे क्रम में लिखती है और उन्हें पढ़ती सीधा है। तेजस्वी त्यागी की इस प्रतिभा को देखकर हर कोई हैरत में हैं।

दो अलग अलग भाषाओं में एक साथ उल्टा लिखती है

दो अलग अलग भाषाओं में एक साथ उल्टा लिखती है

बेहद साधारण किसान परिवार में जन्मी तेजस्वी त्यागी कक्षा 11 की पढ़ाई एमपीजीएस से कर ही है। बातचीत में तेजस्वी त्यागी की टीचर ने बताया कि जब वह चार साल की थी तब पहली बार उसने दोनों हाथों से लिखते देखा था। शुरू में वह एक ही भाषा को दोनों हाथों से एक साथ लिखती थी, लेकिन जैसे-जैसे वह बढ़ी होती गई उसकी इस प्रतिभा में और निखार आता चला गया। कुछ दिनों बाद तेजस्वी ने दो अलग-अलग भाषाओं में एक साथ सीधा लिखना शुरू किया।

एक हाथ से लिखती हो तो दूसरे हाथ से ड्राइंग बनाती है

एक हाथ से लिखती हो तो दूसरे हाथ से ड्राइंग बनाती है

यही नहीं तेजस्वी एक हाथ से लिखने और एक हाथ से ड्रार्इंग बनाने का काम भी आसानी से कर लेती है। इस समय तेजस्वी एक साथ दो अलग-अलग भाषाओं में उल्टा लिखती है। जिस समय वह लिखती है लगता है कि वह सीधे शब्द ही लिख रही है, लेकिन उसका लिखा शब्द उल्टा होता है और वह उन्हें लिखने के बाद सामान्य शब्दों की तरह सीधा पढ़कर सुनाती है।

टीचर का दावा दुनिया की ऐसी पहली लड़की है तेजस्वी

टीचर का दावा दुनिया की ऐसी पहली लड़की है तेजस्वी

तेजस्वी की टीचर का दावा है कि एक साथ दोनों हाथों से लिखने वाले तो कई बच्चे हो सकते हैं, लेकिन एक साथ दो अलग-अलग भाषाओं में उल्टे शब्द लिखने वाली तेजस्वी दुनिया की पहली बेटी है। मूलरूप से खरखौदा ब्लाक के गांव खासपुर के रहने वाले कुलदीप त्यागी की दो संतानों में तेजस्वी त्यागी सबसे बड़ी है। तेजस्वी की मां संगीता त्यागी का कहना है कि बचपन से ही बेटी पढ़ाई में होशियार है। जिस उम्र में बच्चे गुड्डे-गुड़ियों से खेलने का शौक रखते हैं, उस उम्र में उनकी बेटी कॉपी पेन लेकर लिखती पढ़ती थी।

 डॉक्टर बनना चाहती है लड़की

डॉक्टर बनना चाहती है लड़की

विलक्षण प्रतिभा की धनी तेजस्वी त्यागी बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती है। उसका कहना है कि उसके मम्मी पापा का सपना है कि वह डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करे। इस सपने को वह जरूर पूरा करेगी, डॉक्टर बनकर वह गरीब को इलाज कर उनकी सेवा करेगी। तेजस्वी को उसकी विलक्षण प्रतिभा के चलते कई मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। तेजस्वी अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फैन है।उसका पसंदीदा खेल बैडमिंटन है जबकि खिलाड़ियों में वह सचिन तेंदुलकर की फैन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+