नकल करने से रोकना प्रोफेसर को पड़ा भारी, छात्रों ने बीच सड़क की जमकर पिटाई

मेरठ। मेरठ में एक असिस्टेंट प्रोफेसर की सरेराह पिटाई की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। प्रोफेसर को उन्हीं की यूनिवर्सिटी के 6 छात्रों ने अचानक रोड पर पीटकर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। प्रारंभिक जांच में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक टीचर ने इन छात्रों को कॉलेज में हो रही परीक्षा में नकल करने से रोका था जिससे नाराज छात्रों ने असिस्टेंट प्रोफेसर बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपी छात्रों को गिरफ्तार किया है।

meerut students beat the assistant professor on road

मामला मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र के छिपी टैंक का है, जहां सरे बाजार छात्रों ने बाइक सवार असिस्टेंट प्रोफेसर को लाठी डंडों से जमकर पीटा। गनीमत थी कि प्रोफेसर ने हेलमेट लगाया हुआ था, वरना गंभीर चोट लग सकती थी। जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें साफ देखा जा सकता है, किस तरह से छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर गौरव शर्मा को सरेराह पीट रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक छह लड़को ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर हमला किया था। सीसीटीवी फुटेज में साफ़ दिख रहा है कि नकाबपोश छात्रों ने हॉकी और डंडों के साथ हमला बोल दिया। बीच सड़क पर अंधाधुंध हॉकी और बेसबॉल डंडे से प्रोफेसर की पिटाई की। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार रात तीन आरोपी छात्रों को गिरफ्तारी कर लिया है।

पुलिस की छानबीन में खुलासा हुआ कि सुभारती विवि में फिलहाल परीक्षाएं चल रही हैं। हमलावर छात्र नकल करना चाह रहे थे, जिसका असिस्टेंट प्रोफेसर गौरव शर्मा ने विरोध करते हुए आरोपी छात्रों को नकल करते हुए पकड़ लिया था। इसी बात की खुन्नस में आरोपी छात्रों ने हमला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+