मेरठ हत्याकांड में नया ट्विस्ट, मां बनने वाली है पति की 'कातिल' मुस्कान, प्रेग्नेंसी के बाद अब क्या होगा आगे?

Meerut Muskan Rastogi News: मेरठ के पूर्व मर्चेंट अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या केस में एक और नया मोड़ आया है। पति सौरभ राजपूत की हत्या के आरोप में मेरठ जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी मां बनने वाली हैं। जी हां, मुस्कान रस्तोगी की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुस्कान की जांच करने के लिए जिला अस्पताल से एक टीम जेल गई थी। जिसके बाद खुद सीएमओ ने मुस्कान की प्रेग्नेंसी की पुष्टि की है। जेल प्रशासन ने प्रेग्नेंसी टेस्ट के लिए सीएमओ को पत्र लिखा था।

मुस्कान रस्तोगी की मेरठ जेल में 5 अप्रैल को तबीयत बिगड़ी थी। तब जाकर जेल के डॉक्टरों को प्रेग्नेंसी जैसे लक्षण दिखाई दिए थे। इसके बाद जेल प्रशासन ने मुस्कान का चेकअप करने के लिए डॉक्टर बुलाए। 07 अप्रैल को लेडी डॉक्टर कोमल ने जेल में जाकर मुस्कान का टेस्ट किया, जिसमें उसकी प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई है। मुस्कान प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ गर्भवती हैं।

Meerut Muskan Rastogi News

27 साल की मुस्कान रस्तोगी और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला (25) और 29 वर्षीय सौरभ राजपूत की हत्या करने और उसके शव को सीमेंट से भरे ड्रम में बंद करने का आरोप है।

जेल प्रशासन ने मुस्कान की जांच के लिए बुलाई थी लेडी डॉक्टर

मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक कटारिया ने भी मुस्कान के प्रेग्नेंसी की पुष्टि की है। जेल प्रशासन ने पहले सीएमओ कार्यालय को पत्र भेजकर मेडिकल जांच कराने का अनुरोध किया था। जवाब में सोमवार को जेल में मेडिकल टीम भेजी गई। हालांकि जब जेल में आने के बाद मुस्कान का प्राइमरी मेडिकल टेस्ट किया गया था तो वह पूरी तरह तरह स्वस्थ थी।

हालांकि आज 07 अप्रैल को साहिल की नानी भी जिला जेल में उससे मिलने पहुंची थीं लेकिन उस वक्त तक उन्हें मुस्कान के प्रेग्नेंट होने के बारे में पता नहीं था।

ऐसे तो हर महिला जिला अस्पताल से लेडी डॉक्टर जेल में हर महीने 15 तारीख को जेल में रूटीन विजिट के लिए जाती हैं। लेकिन इस बार उन्हें जल्दी बुलाया गया था। दो कैदी संगीता और मुस्कान की तबीयत खराब थी। मुस्कान का बार-बार जी मिचला रहा था और उल्टी हो रही थी।

आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीय कानून के मुताबिक मुस्कान की प्रेग्नेंसी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसको सजा में रियायत मिल सकती है। जीं हां...उसको जमानत मिलने में भी आसानी होगी। अगर उसको सजा होती भी है तो उसे विशेष सुविधाओं के साथ रखा जाएगा। वहीं उसका केस और लंबा चल सकता है।

जानें सौरभ राजपूत हत्याकांड के बारे में?

सौरभ राजपूत की जघन्य हत्या का मामला पिछले महीने मार्च में सामने आया, जब बाद में उसका शव टुकड़ों में कटा हुआ और सीमेंट से सीलबंद ड्रम में छिपा हुआ मिला था। सौरभ राजपूत की हत्या 4 मार्च को हुई थी, लेकिन सौरभ के लापता होने की सूचना मिलने के बाद ही इसका खुलासा हुआ।सौरभ के परिवार ने कई दिनों तक उससे संपर्क न होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पूछताछ के बाद मुस्कान और साहिल ने हत्या की बात कबूल कर ली। मुस्कान और साहिल दोनों ही मेरठ की चौधरी चरण सिंह जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

मुस्कान और सौरभ ने 2016 में किया था प्रेम विवाह

मुस्कान और सौरभ ने 2016 में प्रेम विवाह किया था और पिछले तीन सालों से अपनी पांच साल की बेटी के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। जब सौरभ लंदन में एक बेकरी में काम करता था, तब मुस्कान और साहिल के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। सौरभ हाल ही में लंदन से मेरठ लौटा था। उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने उसे चाकू घोंपकर मार डाला और उसके शव को सीमेंट से भरे ड्रम में बंद कर दिया। मुस्कान ने कथित तौर पर पड़ोसियों और परिचितों को बताया था कि सौरभ एक हिल स्टेशन पर गया है। बाद में वह और साहिल मनाली गए और परिवार और दोस्तों को गुमराह करने के लिए सौरभ के फोन से तस्वीरें उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+