पति के सीने पर प्रेमी संग चढ़ी, घोंपे चाकू, 15 टुकड़े किए, ड्रम में दफनाया, उसी घर में सोए, फिर की शिमला ट्रिप
Meerut Muskan Rastogi News: उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित ब्रह्मपुरी इलाके में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड (Saurabh Rajput Murder Case)ने सभी को हिलाकर कर रख दिया है। 9 साल का प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। यहां एक पत्नी मुस्कान रस्तोगी (Muskan Rastogi) ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर साजिश के तहत पति सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी।
उसके बाद शव के 15 टुकड़े कर सीमेंट से भरे ड्रम में दफन कर दिया। इसके बाद, हत्यारिन पत्नी उसी घर में पति की हत्या करके सो गई और फिर प्रेमी के साथ शिमला ट्रिप पर रवाना हो गई। आइए जानते हैं कि कैसे मुस्कान ने पूरी साजिश को अंजाम तक पहुंचाया?

कैसे रची गई मर्डर की साजिश?
सौरभ ने अपनी पत्नी मुस्कान और साहिल के रिश्ते का विरोध किया। मुस्कान ने पहले ही कबाड़ी से ड्रम और झंडा चौक से सीमेंट खरीद लिया था। 4 मार्च की रात, मुस्कान ने खाने में नशीली दवा मिलाई, जिससे सौरभ गहरी नींद में चला गया। इसके बाद साहिल को घर बुलाया और दोनों मिलकर उसके सीने पर चढ़ गए। सौरभ चिल्लाया- 'मुझे मत मारो, मैं तलाक दे दूंगा', लेकिन दोनों पर नशे का ऐसा भूत सवार था कि उन्होंने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मार डाला।
हत्या के बाद शव के 15 टुकड़े किए, उसे ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दिया, ताकि बदबू न फैले। हत्या के बाद दोनों उसी घर में सोए, जबकि 5 साल की बेटी दूसरे कमरे में सो रही थी। सौरभ का फोन हैक कर उसका पासवर्ड हासिल किया और लोगों को गुमराह करने के लिए उसके सोशल मीडिया से फेक पोस्ट डाली। उसके बाद, शिमला की ट्रिप प्लान कर दोनों वहां घूमने चले गए।
पुलिस ने ऐसे पकड़ा कातिल जोड़ा
सौरभ की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मुस्कान और साहिल तक पहुंची। पूछताछ के दौरान मुस्कान ने मर्डर का सच उगल दिया। साहिल की निशानदेही पर पुलिस ने घर से सीमेंट से भरा ड्रम बरामद किया। सीमेंट इतना सख्त हो चुका था कि उसे तोड़ने के लिए ड्रिल मशीन मंगवानी पड़ी। ड्रम को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर शव के टुकड़ों को निकाला गया।
'झूठी मोहब्बत ने मेरे बेटे की जान ली'
सौरभ के पिता मुन्नालाल और मां रेनू और उसके भाई बबलू, बहन शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है। मां रेनू ने कहा कि मोहब्बत में लोग एक-दूसरे के लिए जान दे देते हैं, लेकिन मुस्कान ने तो मोहब्बत के नाम पर बदनाम किया और फिर झूठी मोहब्बत की कहानी हमारे सामने सुना करके मेरे बेटे को ही छीन लिया। झूठी मोहब्बत ने मेरे बेटे की जान ले ली।
सौरभ के परिवार का गुस्सा, पुलिस से मांगी कातिलों को सौंपने की इजाजत
सौरभ की हत्या से गुस्साए परिजनों ने थाने में हंगामा किया। उन्होंने पुलिस से कहा कि हमें सिर्फ 5 मिनट दो, यहीं पर हिसाब चुकता कर देंगे। पुलिस ने हिंसा टालने के लिए मुस्कान और साहिल को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया।
मुस्कान के माता-पिता भी बेटी के खिलाफ, बोले- 'फांसी दे दो'
मुस्कान की मां ने कहा, 'हमारी बेटी ही नालायक निकली, दामाद तो अंधा प्यार करता था।'पिता बोले, 'उसे जीने का हक नहीं, उसे फांसी होनी चाहिए।'परिवार ने खुद उसे पकड़वाकर पुलिस को सौंप दिया।
मुस्कान और साहिल ने प्यार, रिश्ते और इंसानियत को शर्मसार कर दिया। अब देशभर में मांग उठ रही है कि इन दोनों को फांसी दी जाए।












Click it and Unblock the Notifications