कोठे वाली ने जेब में हाथ डालकर निकाले थे दस हजार, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

मेरठ। अक्सर सुर्ख़ियों में रहने वाले मेरठ के रेडलाइट एरिया में चंद रोज़ पहले हुई एक कोठा संचालिका की हत्या के मामले का आज एस टी एफ और पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस खुलासे में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक सेक्सवर्कर ने एक युवक के पैसे छीन लिए थे जिसके बाद उन्होंने कोठा संचालिका की हत्या कर दी थी।

meerut man murdered a sex worker as she snatched 10 thousand from the accused pocket

मामला मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित रेडलाइट एरिया का है जहां बीती 30 अप्रैल को एक कोठा संचालिका जरीना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एस टी एफ और पुलिस ने मिलकर इस हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों बिलाल और नावेद को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया की वारदात के दिन बिलाल कोठा संचालिका जरीना के यहां गया था जहां एक सेक्स वर्कर ने सौदा तय करने के बाद उसकी जेब में रखे दस हजार रुपये छीन लिए थे और कोठा संचालिका जरीना को पैसे दे दिए थे। बिलाल ने जब पैसे वापस मांगे तो उसके साथ अभद्रता की गई जिस पर बिलाल भड़क गया और नावेद के साथ तमंचा लेकर दुबारा कोठे पर पहुंचा। बिलाल ने गोली मारकर जरीना की हत्या कर दी और दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में इस्तेमाल हुए तमंचे को भी बरामद कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+