Video: युवती ने लगाए 'देवबंद' के मौलानाओं पर गंभीर आरोप, बोली-यहां जबरदस्ती कराया जाता है धर्म परिवर्तन

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला ने मुस्लिमों के सबसे बड़े धर्मस्थल देवबंद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मेरठ में एक महिला ने देवबंद की मस्जिदों पर धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। इतना ही नहीं हिन्दू संगठन अब इसे भुनाने के लिए लग गए हैं। मामला ना केवल धर्म परिवर्तन का है बल्कि रेप और झांसा देकर गर्भपात कराने का भी है।

सहारनपुर से मेरठ आई थी युवती

सहारनपुर से मेरठ आई थी युवती

पीड़िता की माने तो उसका नाम मोना सैनी (काल्पनिक नाम) था। पीड़िता के परिवार में पिता और भाई नहीं है। कमाई के लिए पीड़िता ने नौकरी करने के लिए सहारनपुर से मेरठ आई थी। यहां वो शास्त्रीनगर स्थित एक महिला के घर किराए पर रहने लगी, लेकिन कुछ दिन बाद ही महिला का देवर हसन परवेज अपनी भाभी के घर आने लगा और परवेज की मुलाकात पीड़िता से हुई। पीड़िता का आरोप है, परवेज ने पहले तो पीड़िता को नौकरी दिलवाने और शादी का झांसा देकर उसका रेप करता रहा। पीड़िता ने महिला का घर छोड़ दिया और परवेज के बताए हुए श्यामनगर स्थित घर में शिफ्ट करा दिया। इस दौरान परवेज शादी का झांसा देकर लगातार बलत्कार करता रहेा। जब महिला गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद परवेज ने शादी करने से पहले पीड़िता को धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। परवेज उसे लेकर देवबंद में रशीदिया मस्जिद पहुंचा और वहां एक मौलाना ने कलमा पढ़वाया और नाम बदलवाकर कहा आपका धर्म परिवर्तन हो गया है।

हसन परवेज ने कई बार किया बलात्कार, कराया गर्भपात

हसन परवेज ने कई बार किया बलात्कार, कराया गर्भपात

पीड़िता फिर मेरठ पहुंची और फिर से हसन परवेज से शादी करने की बात कही। परवेज ने फिर काफी दिनों तो पीड़िता को झांसे में रखा और फिर से गर्भवती करके गर्भपात करा दिया। इस दौरान पीड़िता परवेज की हरकत समझ गई उसने इसका विरोध किया तो आरोपी और उसके परिवार ने पीड़िता की अश्लील वीडियो होने की बात कही और किसी को बताने पर वीडियो सोशल साईट पर डालने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता मज़बूर होकर पीड़ा सहती रही लेकिन 10 फरवरी को परवेज की शादी तय हुई तो पीड़िता से रहा नहीं गया और उसने इसकी शिकायत पुलिस से की।

 हिन्दू संगठन एक्टिव

हिन्दू संगठन एक्टिव

अब इस प्रकरण के सामने आने के बाद हिन्दू संगठन मुखर हो गए हैं। हिन्दू युवा वाहिनी ने इस महिला के साथ मिलकर कानूनी लड़ाई लड़ने की तयारी कर ली है और इस प्रकरण में देवबंद को दोषी माना है। संगठन के लोगों का कहना है कि वो इस मुद्दे में आखिर तक लड़ाई लड़ेंगे। पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि मामला लिसाड़ी गेट थाने का है। ये लड़की सहारनपुर की रहने वाली है। इसने शिकायत की है की इस लड़के ने पहले प्यार किया फिर शादी की और भी कई सारे आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लड़के को गिरफ्तार कर लिया है प्रासंगिक कार्रवाई करने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+