सगाई में पहुंची लड़की बोली- नहीं होने दूंगी शादी, इसने मेरे साथ बनाए हैं शारीरिक संबंध

मेरठ। मेरठ के ब्रह्मपुरी कॉलोनी में मंगलवार को काफी अजीब वाक्या देखने को मिला। यहां एक सगाई कार्यक्रम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक लड़की ने यहां आकर हंगामा काट दिया। ये लड़की नोएडा से आई थी और सगाई करने वाले युवक के साथ पूर्व में संबंध होने की बात का हवाला देते हुए किसी और से शादी या फिर सगाई ना करने की धमकी भी दे रही थी। लड़की के हंगामे के बाद वहां मौजूद सभी हक्के-बक्के रह गए और सगाई बीच में रोकनी पड़ी। युवती यहीं तक नहीं रुकी उसने इस मामले की शिकायत आई जी से की है और न्याय दिलाने की मांग की है।

बीच सगाई में पहुंचकर काटा हंगामा

बीच सगाई में पहुंचकर काटा हंगामा

मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का जहां के रहने वाले अंकित पाल की सगाई में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब नोएडा से आई एक युवती ने बवाल काट दिया। समाजिक कार्यकर्ता और पुलिस के साथ आई इस युवती ने पूर्व में अंकित के साथ इसी जनवरी में शादी होने और शारीरिक संबंध बनाने का संगीन आरोप लगाया। इस आरोप के बाद पुलिस ने सगाई रुकवाकर दोनों से पूछताछ की है। लड़की का कहना था कि पहले अंकित के माता-पिता इस शादी के लिए तैयार थे लेकिन अब दहेज के लालच में वो उसकी शादी कहीं और कर रहे हैं।

 पिछले महीने ही की थी शादी

पिछले महीने ही की थी शादी

युवती की माने तो उसकी अंकित से मुलाकात 9 महीने पहले हुई थी और अंकित ने उसको शादी का प्रपोसल दिया जो उसने खुशी के साथ स्वीकार कर लिया था। अंकित ने जनवरी 2018 को मेरठ के कंकरकड़ा स्थित मंदिर में शादी रचाई और अपने घर ले गया जहां उसकी मर्जी के किलाफ जाकर शारीरिक सम्बन्ध बनाए।

माता-पिता दहेज की लालच में नहीं कर रहे हैं शादी

माता-पिता दहेज की लालच में नहीं कर रहे हैं शादी

युवती का ये भी आरोप है की अंकित के माता-पिता दहेज के लालच में उसकी शादी कहीं और करा रहे हैं। युवती ने आरोप लगाया है कि अंकित के माता-पिता ने उससे कहा कि तुझसे शादी करके उनको क्या मिलेगा। अब युवती अपनी व्यथा लेकर सारथि संस्था की कल्पना पांडेय के साथ आई जी के यहाँ गुहार लगाने पहुंची हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+