लव सेक्स और धोखे से एक कदम आगे का वीडियो, देखकर कांप जाएगी रूह

मेरठ। लव सेक्स और धोखे की वारदात तो अक्सर सुनने में आ जाती हैं लेकिन इस बार इस कहानी में ब्लैक मेलिंग और मौत की एंट्री ने मामले को गंभीर बना दिया है। मेरठ के रहने वाले एक युवक लव, सेक्स के बाद मिले धोखे और ब्लैकमेलिंग के दंश को नहीं सह पाया और दुनिया को गुड बाय बोल दिया। झूठी मोहब्बत के चक्रव्यूह और ब्लैकमेलिंग भंवर में फंसकर उसने मौत को गले लगा लिया। हैरानी की बात ये रही कि युवक ने सुसाइड के दौरान इसका लाइव वीडियो बना लिया। इस वीडियो में उसने ऐसे तमाम खुलासे किए हैं जिसे सुनने के बाद प्यार मोहब्बत से विश्वास उठ जाएगा। दिमान सन्न हो जाएगा ये जानकर कि कैसे इंसान मजबूर हो जाता है आत्महत्या करने को। कैसा लगता है जब उसका सबकुछ खत्म सा हो जाता है।

मां-बाप के सपने साकार करने आया दिल्ली था प्रतीक

मां-बाप के सपने साकार करने आया दिल्ली था प्रतीक

तो कुछ यूं शुरू होती हा मेरठ के जानी क्षेत्र के रहने वाले प्रतीक की कहनी जो दिल्ली में रहकर SSC की तैयारी करने आया था और आज इस दुनिया में नहीं है। वो भी बाकी लोगों की तरह चाहता था कि पढ़-लिखकर एक अच्छी नौकरी पा सके और अपने घर का नाम रोशन कर सके, लेकिन प्रतीक के इन सपनों में उस समय ग्रहण लग गया जब उसी के गांव की रहने वाली लड़की प्रियंका भी दिल्ली पहुंच गई। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे तो मिलना-जुलना प्यार में बदल गया और फिर बात इंटीमेसी तक पहुंच गई, लेकिन यही से प्रतीक की लाइफ ने तब यू टर्न ले लिया जब इन दोनों के बीच बने जिस्मानी रिश्तों की खबर बबलू नाम के शख्स को लग गई।

जिसकी इज्जत बचाने को किया जतन वही निकली बेवफा

जिसकी इज्जत बचाने को किया जतन वही निकली बेवफा

बबलू को जब इन दोनों के बीच के रिश्तों की जानकारी मिली तो उसने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ब्लैक मेलिंग के दौरान प्रतीक ने प्रियंका की इज्जत बचाने की खातिर बबलू को डेढ़ लाख रूपये की रकम दे डाली, लेकिन बाद में प्रतीक को पता चला कि ब्लैक मेलिंग के इस खेल में बबलू के साथ प्रियंका भी शामिल है तो उसके होश उड़ गए। इससे प्रतीक बुरी तरह से टूट गया और उसने मौत को गले लगाने की ठान ली। लेकिन मौत को गले लगाने के साथ-साथ प्रतीक ने उन लोगों को भी सजा दिलाने का इंतजाम कर डाला जिन्होंने उसे इस मुकाम तक पहुंचा दिया।

सुसाइड वीडियो में लिया सबका नाम

सुसाइड वीडियो में लिया सबका नाम

इसके लिए प्रतीक ने अपना सुसाइड का लाइव वीडियो बनाया जिसमें उसने बबलू और प्रियंका के द्वारा रची गई साजिश का खुलासा कर दिया। साथ ही उसकी आवाज का दर्द बता रहा है कि प्रियंका से मोहब्बत में मिले धोखे में उसने मौत को गले लगा लिया। साथ ही जो रकम उसके घर वालों ने उसकी पढ़ाई के लिए भेजी थी वह उसने ब्लैक मेलिंग के चक्रव्यूह में फंसकर बबलू को दे डाली थी। इस कारण घरवालों की निगाहों में भी शर्मिंदगी से बचने के लिए उसने मौत को गले लगा लागाया। आप देख सकते हैं कि मौत का वह खौफनाक वीडियो जो प्रतीक ने अपने मरने से पहले अपने ही मोबाइल में कैद कर लिया उसमें वह कितना बेबस और लाचार नजर आ रहा है।

पुलिस नहीं कर रही ठोस कार्रवाई

पुलिस नहीं कर रही ठोस कार्रवाई

प्रतीक की मौत के बाद दिल्ली पुलिस ने इसे महज सुसाइड मानकर ठंडे बस्ते में डाल दिया, लेकिन घरवाले चाहते हैं कि प्रतीक को मौत के लिए उकसाने वाले लोगों को भी सजा मिले। परिजनों की माने तो बबलू प्रतीक को स्मगलिंग के केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसलिए उन्होंने आज मेरठ एसएसपी कार्यालय में जाकर इंसाफ की गुहार लगाई, लेकिन यहां भी उन्हें SSP नहीं मिल सके। ना ही किसी आला अधिकारी ने उनकी गुहार सुनी। परिजनों की माने तो ब्लैक मेलिंग करने और हत्या के लिए उकसाने वाले लोगों को सख्त से सख्त सजा मिले तभी उनके बेटे की आत्मा को शांति मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+