सड़क पर टॉयलेट करने उतरे भाजपा विधायक पर चली गोली

मेरठ। उत्तर प्रदेश में बदमाशों का बोलबाला है। यहां बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वो सत्ताधारी पार्टी के विधायकों पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मेरठ जिले में देखने को मिला, जहां भाजपा विधायक पर कुछ अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने फायर झोंक दिया। वो तो गनीमत रही कि गोली विधायक को नहीं लगी और इस हमले में वो बाल-बाल बच गए। फिलहाल पुलिस ने विधायक की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ 307 का मुकदमा दर्ज किया है।

Meerut BJP MLA satyaveer Tyagi shot during Open defecation

दरअसल, किठौर विधानसभा सीट से सत्यवीर त्यागी भाजपा के विधायक हैं। विधायक सत्यवीर त्यागी आज किठौर इलाके के गांव अमरपुर में एक टूर्नामेंट का शुभारंभ करके अपनी फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर वापस लौट रहे थे। इस कार में उनके साथ उनका गनर भी था। बताया जाता है कि अमपरपुर गाँव के समीप खन्द्रावली मोड़ के पास जब विधायक टॉयलेट करने के लिए रास्ते मे गाड़ी से उतरे तभी बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गालियां बकते हुए उन पर फायर झोंक दिया और फरार हो गए। हमलावरों का पीछा भी किया गया मगर वो फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विधायक को अपनी ही सिक्योरिटी में उनके आवास पहुँचाया। हालांकि हमलावर कौन थे और उन्होंने क्यों फायरिंग की इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। विधायक का कहना है कि उन पर हमला क्यों हुआ वो नही जानते हैं। फिलहाल किठौर थाना में अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+