'कमल-कमल' और 'नमो-नमो' के बाद अब राम भक्ति में डूबे BJP नेता, एक सांस में 'सियाराम' जाप, VIDEO वायरल
नई दिल्ली: अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का इंतजार खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या आकर राम मंदिर की आधारशिला रखी। जिस वजह से पूरे देश में जश्न का माहौल है। बीजेपी कार्यकर्ता भी जगह-जगह जश्न मना रहे हैं। इस बीच मेरठ के एक बीजेपी नेता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो बिना रुके सियाराम-सियाराम कह रहे हैं।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल लंबे वक्त से चर्चा में हैं। उन्होंने सबसे पहले एक सांस में 75 बार से ज्यादा कमल-कमल और नमो-नमो बोला था। बुधवार को जब मीडिया वाले राम मंदिर के शिलान्यास पर उनकी प्रतिक्रिया जानने पहुंचे, तो उन्होंने अपने खास अंदाज में सियाराम-सियाराम बिना रुके डेढ़ मिनट तक बोला। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विनीत अग्रवाल के मुताबिक आज का दिन ऐतिहासिक है। करोड़ों भक्तों का सपना आज साकार हुआ। जिस वजह से उन्होंने 501 किलो लड्डू बांटे। इसके अलावा उन्होंने गरीबों को दीपक भी प्रदान किया है। साथ ही लोगों से बुधवार शाम घरों के सामने दीपक जलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन वो दिवाली की तरह मना रहे हैं। जिसके लिए खास तैयारियां की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications