वायरल VIDEO: बीजेपी नेता ने महिला को जड़ा थप्पड़, अवैध संबंध का मामला
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बीजेपी के एक नेता एक औरत को तमाचा मारते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में जो नेता हैं वो भाजपा के मेरठ महानगर के महामंत्री हैं और उनका नाम कमल दत्त शर्मा है। हालांकि वीडियो की सच्चाई को लेकर हम कोई भी दावा नहीं कर रहे लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा है कि मामला अवैध संबंध का है।

क्या दिख रहा है वीडियो में
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि थप्पड़ मारते हुए कमल दत्त शर्मा महिला को धमका रहे हैं और घर में घुसने से मना कर रहे हैं। वहीं वीडियो बना रहा युवक बार-बार महिला के थप्पड़ मारने की बात कहता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीडियो को भाजपा के बड़े नेताओं को भी भेजा

मामला अवैध संबंध का है?
वीडियो को देखने पर लग रहा है कि मामला अवैध संबंध का है। क्योंकि वीडियो बना रहा शख्स बार-बार महिला का नाम बीजेपी नेता से जोड़ते हुए उसे उनकी दूसरी पत्नी कह कर बुला रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने वाला शख्स महिला का पति है। वायरल वीडियो के मुताबिक दो महिलाएं भाजपा नेता के घर पहुंचती हैं। इसी बीच एक महिला का पति वहां पहुंच जाता है। वो पत्नी के भाजपा नेता से संबंध होने की बात कहकर शोर मचाता है। इस पर भाजपा नेता उससे शोर नहीं मचाने की बात कहते हुए भीतर चलने को कहते हैं।
देखिए VIDEO
महिला का पति उत्तेजित होकर भाजपा नेता से अपनी पत्नी को उनके घर आने पर थप्पड़ मारने को कहता है। इस पर भाजपा नेता महिला को थप्पड़ मारकर आगे से उनके घर नहीं आने की बात कहने लगते हैं। काफी देर तक चले ड्रामे के बाद महिला का पति भाजपा नेता की पत्नी से इस सबकी शिकायत करने की बात कहकर चला जाता है












Click it and Unblock the Notifications