'बदलाव प्रगति की निशानी है, मोदी जी ऐसे ही...', संविधान बदलने के सवाल पर क्या बोले अरुण गोविल? देखें Video
Arun Govil statement on Constitution change: मेरठ से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरुण गोविल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर वह कह रहे हैं कि 'चेंज प्रकृति की निशानी है'।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पत्रकार उनसे संविधान को लेकर सवाल पूछते हैं जिस पर वे यह कहते हुए सुन जा रहे हैं कि "संविधान जब हमारा देश का बना था, उसमें परिस्थितियों के अनुसार काल के अनुसार चेंज हुए हैं धीरे-धीरे। चेंज करना जो है वह प्रगति की निशानी होती है, उसमें कोई खराब बात नहीं होती। क्योंकि परिस्थितियों उस वक्त की कुछ और थी आज की परिस्थितियों कुछ और हैं।"

आगे भी वह कह रहे हैं कि " संविधान कोई एक व्यक्ति के मर्जी से तो चेंज होता नहीं है, सबकी सर्व सम्मति होती है तब चेंज होता है संविधान।" वहीं मीडिया कर्मियों द्वारा सवाल किया जाता है कि आप 400 पार की बात कर रहे हैं तो सरकार कुछ बड़ा करना चाहती है? जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि मुझे लगता है कि मोदी जी ऐसे ही कोई बात नहीं कहते, उसके पीछे कोई न कोई अर्थ जरुर होता है।"
वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने सोशल साइट एक्स पर लिखा है कि "देश के 85 % दलितों पिछड़ों वंचितों शोषितों सावधान. बीजेपी संविधान खत्म करेगी ये अब साफ है। आरक्षण खत्म होगा। लल्लू सिंह ज्योति मिर्धा अनंत हेगड़े के बाद अब तो अरुण गोविल ने भी कह दिया। अरुण गोविल तो सीधे मोदी जी के उम्मीदवार हैं।"
संजय सिंह के अलावा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के भी नेताओं द्वारा इस वीडियो को शेयर करते हुए सवाल उठाए जा रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी को घेरने का प्रयास किया जा रहा है।
फैजाबाद सांसद ने भी दिया था बयान
यह भी बता दे कि अरुण गोविल से पहले फैजाबाद के सांसद और लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लल्लू सिंह द्वारा भी संविधान बदलने की बात कहे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
वायरल वीडियो में उन्होंने कहा था कि सरकार तो 272 सीटों पर ही बन जाती है, लेकिन संविधान बदलने या संशोधन करने के लिए दो तिहाई सीटों की जरूरत होती है। अभी वह मामला ठंडा नहीं हुआ था तब तक अरुण गोविल का भी बयान वायरल होने लगा है।












Click it and Unblock the Notifications