2 लाख बच्चों का बाप है ये 9 करोड़ का भैंसा, जानें खासियत

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में 7 अक्टूबर से कृषि मेले की शुरुआत हो रही है। इस मेले में हरियाणा से ये 9 करोड़ का भैंसा भी मेरठ पहुंचेगा। इस भैंसे का नाम युवराज है। इस मेले में करोड़ों के कई अन्य भैंसे भी आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इस दौरान पशु प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसमें प्रतिभागी भैंसों को उनकी ख़ासियत के आधार पर रैंकिंग दी जाएगी। इन सभी भैंसों के बीच ये 9 करोड़ का भैंसा खास है। जानें इसके बारे में सबकुछ..

meerut 9 crore cost buffalo Yuvraj will participate in Meerut agriculture festival

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के करमवीर सिंह का 9 करोड़ी भैंसा 'युवराज' भी इस मेले में पहुंचेगा। साउथ अफ्रीका से आए खरीदारों ने इसे 9 करोड़ में खरीदने का ऑफर दिया था। युवराज मुर्रा नस्ल का भैंसा है। युवराज के खानपान व देखभाल में प्रति महीने करीब 1 लाख रुपये का खर्च आता है, लेकिन युवराज से होने वाली आमदनी करीब 80 लाख सालाना है। यह रोजाना 20 लीटर दूध, 10 किलो फल, 10 किलो दाना और छह किलो मटर खाता है। इसके अलावा हरा चारा भी इसे दिया जाता है। रोजाना शाम के समय इसे 6 किमी की सैर कराई जाती है। युवराज के शरीर की हर रोज तेल से मालिश की जाती है।

meerut 9 crore cost buffalo Yuvraj will participate in Meerut agriculture festival

करमवीर सिंह ने बताया है कि युवराज एक अच्छे किस्म का भैंसा है, इसके वीर्य से पूरे साल वह लाखों रुपये कमाते हैं। राष्ट्रीय पशुधन चैंपियनशीप में 24 बार विजेता रहे युवराज की हाईट 5 फीट 7 इंच और वजन 1500 किलोग्राम है। हर साल युवराज 45,000 वीर्य का प्रजनन करता है।

भैंसे के नाम के पीछे की रोचक कहानी है। इसका नाम क्रिकेटर युवराज सिंह से प्रभावित होकर रखा गया था। युवराज ने अपने चौकों, छक्कों से देश का नाम बढ़ाया परिवार ने सोचा की भैंसा घर का नाम बढ़ाए इसलिए इसका नाम युवराज रखा गया है। इस भैंसे का स्पर्म बेचकर भैंसे के मालिक हर महीने 7 लाख रुपये तक की कमाई करते हैं। भैंसे के स्पर्म की मांग हरियाणा के अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+