यूपी में अगले साल फरवरी में चुनाव कराए आयोग: मायावती
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अगले साल फरवरी में चुनाव कराने की मांग की है। मायावती ने चुनाव आयोग से कहा है कि अगले साल फरवरी में चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को कराए।

मायावती ने भाजपा और सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव करवाने में दोनों ही पार्टियां देर कर रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को अभी से चुनाव का कार्यक्रम और मतदान की तिथियों को घोषित कर देना चाहिए। जनता के हितों को ध्यान में रखकर आयोग जनवरी और फरवरी के बीच में विधानसभा चुनावों को संपन्न कराए।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा बहुत समय पहले से ही यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए तैयार थी। पर उत्तर प्रदेश में अपनी हालत को ध्यान में रखकर बीजेपी राष्ट्रपति शासन लगाने का निर्णय नहीं कर पाई।












Click it and Unblock the Notifications