गोरखपुर मामले में मायावती बोलीं, भाजपा गलती मानने वाली नहीं
गोरखपुर में बच्चों की मौत के मामले में मायावती ने योगी सरकार पर बोला हमला, सरकार की उदासीनता खुलकर सामने आ गई है।
लखनऊ। गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 30 बच्चों की मौत का माला सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस मामले में योगी सरकार को जमकर लताड़ा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिस तरह का भारतीय जनता पार्टी का स्वभाव है वह गलतियों को स्वीकार करने वाला नहीं है।

Recommended Video

मायावती ने बीआरडी अस्पताल में बच्चों की मौत के मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए और दोषी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। गोरखपुर में मासूमों की मौत से हाहाकार मचा है लेकिन आक्सीजन मामले में सरकार की उदासीनता खुलकर सामने आ गई है।
गौरतलब है कि महज 48 घंटे में 30 से अधिक बच्चों की कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी की वजह से मौत हो गई और प्रशासन इसपर सफाई देने में जुटा है। यहां यह नहीं भूलना चाहिए कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 अगस्त को इस अस्पताल का दौरा किया था। गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत पर प्रशासन ऑक्सीजन की कमी से इनकार कर रहा है, लेकिन वजह कोई भी रही हो इस मामले में प्रदेश सरकार कटघरे में खड़ी है। बच्चों की मौत पर तमाम राजनीतिक दल योगी सरकार की तीखी आलोचना कर रहे हैं।
-
IOC 2026: IOC 2026: सुषमा स्वराज ने बनाया, अब जयशंकर चला रहे, क्या है इंडियन ओसियन कॉन्फ्रेंस?- Explained -
Dinner Diplomacy: Iran US War के बीच ट्रंप का सर्जियो गौर संग डिनर, क्या ये सिर्फ संयोग है? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications