माया की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में हेलीकॉप्‍टर की आवाज ने डाली खलल तो बोलीं- मोदी और उनके चेले योगी इसमें घूम रहे हैं

लखनऊ। राज्‍यसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद बहुजन समाज पार्टी अध्‍यक्ष मायावती ने शनिवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की। वो भारतीय जनता पार्टी पर एक के बाद एक हमले कर रही थीं कि इसी दौरान एक हेलीकॉप्‍टर की आवाज आने लगी। मायावती ने फौरन उस मौके को भी हमले में तब्‍दील कर दिया और सीधे पीएम मोदी और सीएम योगी पर चुटकी ले ली। मायावती ने कहा कि ''कहीं मोदी और उनके चेले (योगी) की नींद ही नहीं उड़ गई हो, हो सकता है इस हेलिकॉप्‍टर में वही घूम रहे हों।'' आपको बता दें कि प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के बीच में हेलीकॉप्‍टर की आवाज आई और मायावती अचानक चुप हो गईं थीं।

माया की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में हेलीकॉप्‍टर की आवाज ने डाली खलल तो बोलीं- मोदी और उनके चेले योगी इसमें घूम रहे हैं

इससे पहले प्रमुख मायावती ने शनिवार को बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बसपा अब अपनी नई रणनीति पर काम करेगी। बीजेपी की अराजकता जारी है। इसलिए लोकसभा उपचुनाव में बसपा ने सपा का समर्थन किया, इसलिए बीजेपी को गोरखपुर और फूलपुर में दिन में तारे नजर आए। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि मैं बीजेपी और उनकी कंपनी से यह कहना चाहती हूं कि वे लोग चाहे कुछ भी कर लें, सपा-बसपा की यह दोस्‍ती नहीं टूटेगी। बीजेपी चाहे जितनी भी खरीद-फरोख्‍त कर ले। कल के परिणामों से सपा-बसपा के रिश्‍ते में कोई फर्क नहीं पड़ा। एक इंच मात्र भी असर नहीं हुआ।

बसपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी सरकार के पास सीबीआई और ईडी जैसे हथियार हैं जिसके जरिये वे विपक्ष को डराने की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी के तमाम हथकंडों के बावजूद बसपा के उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर को ज्यादा वोट मिले हैं। राज्यसभा चुनाव में बसपा को हराने के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी। वहीं बसपा के एक उम्मीदवार ने दगाबाजी।

मायावती ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में अखिलेश यादव का बचाव करते हुए उन्‍हें 'कम अनुभवी' बताया। उन्‍होंने कहा, "अखिलेश कुंडा के गुंडा (राजा भैया) के जाल में फंस गए। अगर ऐसा न होता तो शायद हम सीट बचा लेते। मैं उनकी जगह होती तो भले मेरा उम्‍मीदवार हार जाता लेकिन उसके उम्‍मीदवार को हारने न देती। यह उसके (अखिलेश) अनुभव की कमी है लेकिन मैं उससे ज्‍यादा अनुभवी हूं इसलिए इस गठबंधन को टूटने नहीं दूंगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+