बोलीं माया- विमुद्रीकरण के खिलाफ BSP करेगी देशव्यापी अांदोलन
बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने केंद्र की मोदी सरकार की ओर से नोटबंदी के फैसले के खिलाफ आंदोलन करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह फैसला राजनीतिक स्वार्थ से जुड़ा है।
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और राज्यसभा सांसद मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा से काले धन के खिलाफ रही है।
एक प्रेस वार्ता के दौरान मायावती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गलत बयानबाजी है। 8 नवंबर को 500 और 1,000 रुपए के करेंसी नोट को विमुद्रीकृत किए जाने के फैसले पर माया ने कहा कि यह फैसला राजनीति से प्रेरित है।

अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए लिया फैसला
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कदम उठाया।
उन्होने कहा कि यह सभी जानते हैं कि बसपा गरीबों, शोषितों और वंचितों की पार्टी है। माया ने कहा कि बसपा विमुद्रीकरण के फैसले के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करेगी।
माया ने कहा कि यह फैसला जनता के हित के खिलाफ है। कहा कि देश के गरीब और किसान ज्यादा दुखी हैं।
भारत बंद सरीखे हालात
माया ने कहा कि 90 प्रतिशत से ज्यादा जनता अपने ही पैसे निकालने के लिए लाइन में लगे हैं। केंद्र सरकार ने भारत बंद सरीखे हालात पैदा कर दिया है।
माया ने यह भी कहा कि देश के कुछ उद्योगपतियों के पास देश का कालाधन है, क्यों नहीं सरकार उन्हें सलाखों पीछे भेज रही है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ऐसे समय में कैशलेस इकॉनमी को प्रोत्साहित कर रहे हैं जब उनकी ओर से किए गए विमुद्रीकरण के चलते 90 फीसदी से ज्यादा लोग गरीब हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications