राहुल गांधी के बयान पर मायावती का पलटवार, कांग्रेस को बताया भाजपा की 'B' टीम, रायबरेली में पोस्टर भी लगे
Mayawati vs Rahul Gandhi: रायबरेली दौरे पर पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मायावती को लेकर एक बयान दिया था। मायावती को लेकर दिए गए राहुल गांधी के बयान पर अब उनका विरोध शुरू हो गया है। बहुजन स्वाभिमान मंच ने राहुल गांधी के विरोध में रायबरेली के चौक-चौराहों पर कई जगह पोस्ट लगाए है। इन पोस्टों में राहुल गांधी पर दलितों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली में छात्रों से बातचीत करते हुए कहा था, 'हम चाहते थे कि बहनजी भाजपा के खिलाफ लड़ाई में हमारे साथ रहें। लेकिन किसी कारण से मायावती जी ने ऐसा नहीं किया। अगर तीनों पार्टियां एक साथ आ जातीं तो भाजपा कभी नहीं जीत पाती।'

राहुल गांधी के इस बयान पर मायावती ने भी पलटवार किया है। मायावती ने एक्स हैंडल पर लिखा, 'कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा आमचुनाव में इस बार बीजेपी की 'B' टीम बनकर चुनाव लड़ा, यह आम चर्चा है, जिसके कारण यहां बीजेपी सत्ता में आ गई है। वरना इस चुनाव में कांग्रेस का इतना बुरा हाल नहीं होता कि यह पार्टी अपने ज्यादातर उम्मीदवारों की जमानत भी न बचा पाए।'
इतना ही नहीं, मायावती ने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि पार्टी के सर्वेसर्वा राहुल गांधी को किसी भी मामले में दूसरों पर व खासकर बीएसपी की प्रमुख पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में भी जरूर झांक कर देखना चाहिए। इनको यही सलाह। साथ ही, मायावती ने बीजेपी को भी आड़े हाथों लिया।
मायावती ने कहा कि दिल्ली में बनी नई बीजेपी सरकार को यहां चुनाव में खासकर जनहित व विकास संबंधी किए गए अपने तमाम वादों को समय से पूरा करने की चुनौती है, वरना आगे चलकर इस पार्टी का भी हाल कहीं कांग्रेस जैसा बुरा ना हो जाए। इस बीच, रायबरेली में बहुजन स्वाभिमान मंच ने राहुल गांधी का विरोध किया।
राहुल गांधी के खिलाफ रायबरेली में लगाए पोस्टर
बहुजन स्वाभिमान मंच ने राहुल गांधी पर दलितों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए चौक-चौराहों पर कई जगह पोस्ट लगाए है। साथ ही, कांग्रेस नेता उदितराज के बयान पर राहुल गांधी से मांफी मांगने की मांग की है। पोस्टर में कहा गया है कि राहुल गांधी जी बहुत हो गया।
आपकी दोगली नीति एक तरफ अनुसूचित जाति के लोगों का वोट पाने के लिए मूल भारतीय छात्रावास/वीरा पासी जी के स्मारकों पर जाकर दलितों का हितैषी दिखाकर इस पूरे समाज को भ्रमित कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ अपनी पार्टी के नेताओं से दलितों की मसीहा चार बार यूपी की सीएम रह चुकी बहन मायावती का गला घोंटने का एलान करा रहे हैं। यह अपमान पूरे देश के दलित समाज का अपमान है। इस पर माफी मांगो अन्यथा दलित समाज आपको सबक जरूर सिखाएगा।
ये भी पढ़ें: 'बरगलाने वाली बात...दोहरा चरित्र', राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार, कांग्रेस पर क्यों भड़कीं मायावती?
Raebareli, Uttar Pradesh | Posters put up in several places in Raebareli over the statement made by Congress MP and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi against BSP Chief Mayawati https://t.co/YHsMEmCY8Q pic.twitter.com/62MIqqzN21
— ANI (@ANI) February 21, 2025












Click it and Unblock the Notifications