यूपी पुलिस की खुफिया रिपोर्ट में सामने आया भीम आर्मी का असली सच! आप भी जानिए
यूपी पुलिस की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि मायावती के भाई और बसपा के उपाध्यक्ष आनंद कुमार का और भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर के बीच बातचीत हुई है। आनंद कुमार भीम आर्मी को आर्थिक मदद भी कर रहे हैं।
नई दिल्ली। सहारनपुर हिंसा मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। यूपी पुलिस की इंटेलिजेंस विंग ने सीएम ऑफिस को एक रिपोर्ट सौंपी है जिसके मुताबिक सहारनपुर हिंसा के लिए जिम्मेदार भीम आर्मी का मायावती कनेक्शन है। मायावती की पार्टी बसपा भीम आर्मी को अंदरखाने से सपोर्ट कर रही है।

मायावती के भाई और भीम आर्मी का कनेक्शन
यूपी पुलिस की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि मायावती के भाई और बसपा के उपाध्यक्ष आनंद कुमार का और भीम आर्मी के संयोजक चंद्रशेखर के बीच बातचीत हुई है। आनंद कुमार भीम आर्मी को आर्थिक मदद भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं आनंद कुमार भीम आर्मी को स्ट्रेटेजिकल फेवर भी कर रहे हैं। यूपी पुलिस की इंटेलिजेंस विंग ने अपनी रिपोर्ट सीएम योगी आदित्यनाथ कौ सौंप दी है।

भीम आर्मी के सपोर्ट में बसपा नेता
रिपोर्ट के मृताबिक बसपा के पूर्व विधायक रविंद्र कुमार अपनी चुनावी संभावनाओं को देखते हुए भीम आर्मी के संयोजक चंद्रशेखर का साथ दे रहे हैं। इसी तरह पूर्व मंत्री रशीद मसूद के पोते श्याम मसूद भी भीम सेना के प्रति इच्छुक है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भविष्य में मुस्लिम नेता बीजेपी के खिलाफ दलित- मुस्लिम गठबंधन बनाकर इलाके में सांप्रदायिक तनाव पैदा कर सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भीम सेना, जिसे भीम सेना या भारत एकता मिशन भी कहा जा रहा है। बसपा से अलग सीपीआईएम (एमएल) भी इसका समर्थन करती है। भीम आर्मी दलित समुदाय के युवाओं को ऊंची जाति के शोषण और अत्याचारों के खिलाफ एकजुट कर रहा है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव है भीम सेना
भीम सेना सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव है, संस्था के पास अपना फेसबुक अकाउंट है जिसके माध्यम से लोगों से भीस सेना से जुड़ने की अपील की जा रही है। भीम सेना ने फेसबुक पर एसबीआई अकाउंट पेटीएम अकाउंट का डिटेल डाला है ताकि लोग भीम आर्मी को डोनेट कर सके। भीम सेना के पेज पर 1200 फॉलोअर्स हैं और भीम सेना दलित युवाओं में काफी पॉपुलर हो रहा है।रिपोर्ट में बताया गया है कि किसी भी दलित के साथ कोई घटना होती है तो तुरंत पूरा डिटेल फेसबुक अकाउंट पर डाला जाता है और उनको मदद मुहैया कराने की कोशिश की जाती है। फेसबुक अकाउंट के माध्यम से भीम सेना ने बीजेपी के खिलाफ लोगों से दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचने की अपील भी की है। भीम सेना के फेसबुक पेज के मुताबिक अवेश देव वर्मन, गुजरात के जिग्नेश मेवानी ने भी भीम सेना के मुहिम में उसके साथ हैं।

ऐसे हुई थी सहारनपुर में तनाव की शुरुआत
सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में पांच मई को दलित समुदाय और अगड़ी जाति के बीच झड़प हुई थी। जिसके बाद दलित समुदाय के लोगों ने शहर के गांधी उद्यान में नौ मई को एक महापंचायत करने की कोशिश की, ताकि पांच मई की झड़पों में प्रभावित हुए लोगों के लिए मुआवजे और राहत की मांग की जा सके, लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें महापंचायत आयोजित करने की अनुमति नहीं दी, जिसके कारण दलित समुदाय सड़कों पर उतर गया। फिर हुई हिंसा में दलित प्रदर्शनकारियों ने शहर में कथित तौर पर एक पुलिस चौकी और एक दर्जन से ज्यादा बाइकों को आग के हवाले कर दिया। सहारनपुर में दलितों की अगुवाई भीम आर्मी नाम का संगठन कर रहा था। रविवार को हजारों दलित अधिकार कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन भी किया था। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर भी इस मौके पर मौजूद थे। उन पर सोशल मीडिया में एक आपत्तिजनक वीडियो साझा करने और सहारनपुर में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप है।












Click it and Unblock the Notifications