मायावती ने दिल्ली के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लिया Feedback, जानिए BJP- केजरीवाल पर क्यों बोला हमला

लखनऊ, 07 अगस्त: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Election) में करारी हार का सामना करने वाली बीएसपी (Bahujan Samaj Party) चीफ मायावती (Mayawati) ने रविवार को दिल्ली से आए पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मायावती ने बैठक के दौरान दिल्ली के राजनितिक हालातों और संगठन की लेकर जानकारी ली। इस दौरान मायावती ने बीजेपी (Bhartiya Janta Party) दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने कहा कि दिल्ली की दोनों ही सरकारें वहां के मुद्दों को लेकर लापरवाह बनी हुई हैं।

मायावती

बसपा की मुखिया ने रविवार को लखनऊ में अपने आवास पर दिल्ली से आए पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। मायावती ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और इस नाते यहां की सरकार को जनता से जुड़े मुद्दों पर फोकस करना चाहिए। दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो रहा है। मायावती ने इस दौरान दिल्ली से आए संगठन के पदाधिकारियों को वहां संगठन के विस्तार को लेकर चल रही पार्टी की गतिविधियों की जानकारी भी ली और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

दिल्ली में काबिज दोनों सरकारों को घेरा

यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने कहा कि दिल्ली की सरकार और केंद्र की सरकार को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयास करना चाहिए। किंतु ऐसा न होना दुखद है। बीएसपी चीफ ने कहा कि देश की राजधानी को विशेष दर्जा प्राप्त होने के बावजूद केंद्र और दिल्ली की सरकारें यहां के मेहनतकश परिवारवालों की बुनियादी जरूरतों और उनके हित को लेकर काफी उदासीन हैं।

केजरीवाल

दिल्ली की जनता की उम्मीदों पर फिर रहा है पानी

बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में काबिज बीजेपी और आप की सरकारें आए दिन बड़े बड़े वादे करती रहती हैं। उनको अपने वादे पूरे करने चाहिए। लेकिन उषा होता दिखाई नहीं दे रहा है। दोनो सरकारों में टकराव की वजह से इसका नकारात्मक असर यहां की जनता पर पड़ता है। जो कि नहीं होना चाहिए। आखिरकार इस तरह की दिल्ली का ख्वाब किसने देखा था।

अब तक 13 राज्यों से ले चुकी है फीडबैक

दरअसल उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बीएसपी की मुखिया मायावती लगातार संगठन की बैठकें ले रही हैं। मायावती अब तक 13 राज्यों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुकी हैं। पिछले गुरुवार को भी मायावती ने 5 राज्यों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पार्टी के विस्तार में जुटने का आह्वान किया था। इस दौरान मायावती ने बीजेपी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि महाराष्ट्र के बाद अब झारखंड की सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है जो अनुचित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+