तवांग सेक्टर में भारत-चीन सेना के बीच हुए संघर्ष पर Mayawati ने जताई चिंता, कही यह बात

बीएसपी सुप्रीम मायावती ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत-चीन सेना के बीच हुई संघर्ष पर तुरंत कूटनीतिक तरीके से काबू पाने की जरूरत बताई।

BSP Supremo Mayawati

BSP Supremo Mayawati: अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के तवांग सेक्टर (tawang sector) में भारत और चीन सेना के बीच हुए संघर्ष पर बीएसपी चीफ और पूर्व सीएम मायावती (Mayawati) ने चिंता जताई। बीएसपी चीफ मायावती ने कहा, 'भारत-चीन सेना के बीच हुए नए संघर्ष पर तुरन्त कूटनीतिक तरीके से काबू पाना जरूरी है।' इस दौरान उन्हें भारतीय सेना की प्रशांस भी की।

बीएसपी चीफ मायावती ने मंगलवार 13 दिसंबर को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक दो ट्वीट किए। मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा,

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन की सेना के बीच खूनी संघर्ष और उसमें कई सैनिकों के घायल होने की खबर अति-दुःखद व चिन्तनीय। यूक्रेन युद्ध के परिणामों से पीड़ित एवं सहमी दुनिया में भारत-चीन सेना के बीच नए संघर्ष पर तुरन्त कूटनीतिक तरीके से काबू पाना जरूरी।

वहीं, मायावती ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'भारतीय सेना ने चीन के साथ ताज़ा मामले में भी एक बार फिर जैसे को तैसा मुँहतोड़ जवाब देकर अपनी प्रसिद्धि के अनुरूप कार्य किया है, जो सराहनीय। अब सरकार की जिम्मेदारी है कि अपनी कुटनीतिक कुशलता का परिचय दे, यही देश को उम्मीद। अपनी इण्टेलिजेन्स को भी और मजबूत बनाना होगा।'

तवांग में हुए भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प
अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प होने की खबर सामने आई है। भारतीय सेना की ओर से जो जानकारी साझा की गई है उसके अनुसार, दोनों देशों की सेना के बीच 9 दिसंबर की सुबह झड़प हुई है। इस झड़प में भारत के 8 जवान घायल हुए हैं जबकि चीन के तकरीबन 30 जवान घायल हुए हैं। झड़प की खबरों के बीच विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+