'केंद्र का सौतेला व्यवहार कोई नहीं बात नहीं', संसद में पेश बजट पर मायावती ने मोदी सरकार को यूं घेरा
Mayawati News: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 23 जुलाई को संसद में बजट पेश किया था। इस बजट पर बीएसपी प्रमुख मायावती ने केंद्र की एनडीए सरकार को आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला। मायावती ने कहा, 'केन्द्र द्वारा ऐसा सौतेला व्यवहार आज कोई नई बात नहीं।'
बीएसपी प्रमुख मायावती ने शुक्रवार 26 जुलाई को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर दो पोस्ट किए है। मायावती ने लिखा, 'एनडीए सरकार द्वारा संसद में पेश बजट में भी देश व आमजनहित से अधिक राजनीतिक स्वार्थ के तहत विभिन्न राज्यों के बीच भेदभाव, पक्षपात व असंतुलन बढ़ाने के विरुद्ध आक्रोश व विरोध स्वाभाविक है।'

हालांकि, केंद्र द्वारा ऐसा सौतेला व्यवहार आज कोई नई बात नहीं। बीएसपी ने भी यूपी में इसे झेला है। केंद्रीय बजट से दुखी/पीड़ित गैर-भाजपा शासित राज्यों ने इसको लेकर नीति आयोग की बैठक में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया है। जबकि, यूपी जैसी विशाल आबादी वाले गरीब व पिछड़े राज्य पर बजट में समुचित ध्यान नहीं देना भी कितना उचित?
इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि केंद्र द्वारा देश व जनहित को सर्वोपरि रखना बहुत जरूरी। इससे पहले मायावती ने यूपी बीजेपी के एक दलित सांसद द्वारा बीएसपी के जन्मदाता व संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम को भारतरत्न की उपाधि देने की मांग करने की बजाय केंद्र की सत्ता में अपनी सरकार से इसे तुरंत दिलवाये, जिसका बीएसपी भी दिल से स्वागत करेगी। वरना इसकी आड़ में दलितों को गुमराह करना बंद करें।












Click it and Unblock the Notifications