राजस्थान-एमपी और गुजरात में हुईं हिंसक घटनाएं, मायावती ने पूछा-क्या इसी प्रकार के उदाहरणों से बनेगा 'नया भारत'
राजस्थान-एमपी और गुजरात में हुईं हिंसक घटनाएं, मायावती ने पूछा- क्या इसी प्रकार के उदाहरणों से बनेगा 'नया भारत'
लखनऊ, 13 अप्रैल: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) चीफ और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश ही नहीं, बल्कि केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। साथ ही पूछा कि जैसे शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने वाली हिंसक घटनाएं देश में हो रही हैं क्या इसी प्रकार के उदाहरणों से 'नया भारत' बनेगा?

बीएसपी चीफ मायावती ने बुधवार 13 अप्रैल को ट्वीट करते हुए लिखा, 'पहले राजस्थान तथा फिर उसके बाद खासकर मध्यप्रदेश व गुजरात आदि राज्यों में जिस प्रकार से शान्ति एवं सौहार्द बिगाड़ने वाली हिंसक घटनाएं हुई हैं और जिसके बाद सरकार द्वारा प्रथमदृष्टया बदले की कार्रवाई की गई है वह सही कदम नहीं। क्या इसी प्रकार के उदाहरणों से 'नया भारत' बनेगा?'
वहीं, दूसरे ट्वीट में मायावती ने लिखा, 'यूपी में भी कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण आदि के नाम पर जिस प्रकार से सरकार व पुलिस न्यायपालिका को नजर अन्दाज करके काम कर रही हैं वह द्वेषपूर्ण ही नहीं, बल्कि कानून के राज का मज़ाक है। कानून के राज के लिए मनमानी नहीं बल्कि कानूनी प्रक्रिया के तहत ही सजा सुनिश्चित होनी चाहिए।'
रामनवमी के दिन कई जगह हुई हिंसक घटनाएं
दरअसल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात समेत देश के दस बड़े राज्यों में रामनवमी के अवसर पर हिंसा, पथराव और आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था। ये घटनाएं दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, गोवा, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में हुई थी, जिसके बाद यहां के अलग-अलग इलाकों में साम्प्रदायिक तनाव देखने को मिला था।
सीएम योगी ने भी दिया ये बयान
हालांकि, देश के इन राज्यों में हुई हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। योगी ने कहा है कि रामनवमी पर प्रदेश में 800 से ज्यादा स्थानों पर जुलूस निकाले गए, रमज़ान का महीना चल रहा है, कहीं कोई तू-तू मैं-मैं तक नहीं हुई, दंगा फसाद तो दूर की बात है, उत्तर प्रदेश में शांति है, यहां दंगा फसाद की कोई जगह नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications