पति-पत्नी को एक ही जिले में तैनाती का मायावती का चुनावी वायदा
मायावती ने महिलाओं को उनके गृह जिले में तैनाती का किया वायदा, बोली जिस जिले में पति की होगी तैनाती वहीं पत्नी को किया जाएगा तैनात
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती इस बार चुनाव प्रचार में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं और वह मतदाताओं से कई तरह के लुभावने वायदे कर रही हैं। इसी कड़ी में मायावती ने जो बड़ा वायदा किया है वह यह कि अगर बसपा की सरकार बनती है तो वह महिलाओं को अपने गृह जिले में ही नौकरी करने का मौका देंगी। मायावती ने कहा कि बसपा की सरकार बनने के बाद सभी महिलाएं जो राज्य सरकार में कार्यरत हैं उन्हें उनके जिलों में ही में पोस्टिंग दी जाएगी।

मायावती ने पहले चरण के मतदान से ठीक पहले बिजनौर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जिन महिलाओं का विवाह हो चुका है और वह सरकारी सेवा में हैं उन्हें उनके पति के जनपद में ही नौकरी करने का मौका मिलेगा। वहीं मायावती के इस वायदे पर मौजूदा अधिकारियों का कहना है कि सरकारी नौकरी में सेवारत दंपति को एक ही जिले में तैनात करना तकरीबन असंभव है। हालांकि यह राज्य सरकार पर निर्भर करता है कि वह कर्मचारियों की तैनाती कहां करती है।
इससे पहले मायावती ने पुलिसकर्मियों से बड़ा चुनावी वायदा किया था कि बॉर्डर स्कीम को खत्म किया जाएगा, इस स्कीम के तहत पुलिसकर्मियों को गृह जिले से बाहर तैनात किया जाता था। यहां गौर करने वाली बात यह है कि इस स्कीम को 2012 में मायावती ने ही शुरु किया था। हालांकि मायावती का कहना है कि डीजीपी ने उनकी सहमति के बिना ही इस स्कीम को लागू किया था। लेकिन 2012 में अखिलेश यादव ने सत्ता में आने के बाद स्कीम को वापस ले लिया था लेकिन कुछ समय बात इस स्कीम को फिर से लागू कर दिया गया था, पुलिस के अनुसार गृह जनपद में तैनाती तमाम पुलिसकर्मियों की सबसे बड़ी मांग है।
इसे भी पढ़ें- बदायूं की रैली में रेप पीड़िताओं का नाम किया उजागर कर फंसे ओवैसी
पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह ने कहा कि यह स्कीम लोगों को लुभा सकती है लेकिन इससे लोगों को मदद नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय मुद्दे इस मामले में अहम भूमिका निभाते हैं जैसे वहां किस जाति के लोग की अधिकता है, इसे ध्यान में रखते हुए ही पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाती है। ऐसे में अगर सरकार इस फैसले को लागू करती है तो लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ बसपा नेता का कहना है कि यह किसी भी इलाके की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करेगा।












Click it and Unblock the Notifications