चंद्रशेखर के करीबी को मायावती ने दिया मीरापुर से टिकट, मिल्कीपुर से रामगोपाल पर लगाया दांव

UP Assembly By-election: उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है। इसके लिए सत्तारूढ़ बीजेपी समेत सभी विपक्षी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। इस बीच, यह खबर सामने आई है कि बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने यूपी उपचुनाव के लिए दो सीटों पर आपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

इसमें सबसे ज्यादा खास बात यह है कि मायावती ने मीरापुर सीट से जिसे पार्टी उम्मीदवार बनाया है, वो चंद्रशेखर आजाद का बेहद करीबी बताया जा रहा है। खबर के मुताबिक, मायावती ने मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट से शाह नजर को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है।

BSP chief mayawati

शाह नजर, आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) से जुड़े रहे हैं और चंद्रशेखर आजाद के बेहद करीबी थे। मायावती ने चंद्रशेखर को झटका देते हुए शाह नजर को मीरापुर सीट से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। आपको बता दें कि शाह नजर इस वक्त बीएसपी के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

इतना ही नहीं, मायावती ने अयोध्या की मिल्कीपुर सीट से रामगोपाल कोरी को उम्मीदवार बनाया है। खबर के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के साथ रामगोपाल कोरी ने मायावती से मुलाकात की थी। इसके बाद से कयास लग रहे थे कि उन्हें टिकट मिल सकता है।

अब प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पास ने मिल्कीपुर सीट से रामगोपाल के नाम की घोषणा कर दी है। बता दें कि 2017 में भी रामगोपाल कोरी ने बीएसपी के टिकट पर मिल्कीपुर सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, वो इस सीट पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। लेकिन, एक बार फिर बीएसपी ने रामगोपाल कोरी पर दांव लगाया है।

आपको बता दें कि यह पहली बार होगा, जब बीएसपी उपचुनाव में हिस्सा लेगी। इससे पहले मायावती की पार्टी ने उपचुनाव में हिस्सा नहीं लिया। उपचुनाव में बीएसपी अपने पूरे दमखम के साथ मैदान में उतर रही है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने 6 दिन पहले भी 2 प्रत्याशियों की घोषणा की थी।

उन्होंने मझवां से दीपू तिवारी और फूलपुर से शिवबरन पासी को प्रभारी के तौर पर घोषित किया था। बता दें कि यूपी में 10 सीटों पर उपचुनाव होना है। यह सभी सीटें लोकसभा चुनाव में विधायकों के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई हैं। जबकि, एक सीट सीसामऊ सपा के इरफान सोलंकी को आपराधिक मामले में जेल की सजा होने के बाद के कारण खाली हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+