स्मार्टफोन योजना पर बोली मायावती, जनता को बहला रही है सपा सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार के समाजवादी स्मार्टफोन योजना पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि स्मार्टफोन योजना से सपा जनता को बहला रही है।

mayawati

मायावती के निशाने अखिलेश सरकार

सपा की स्मार्टफोन योजना पर निशाना साधते हुए बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने तगड़ा पलटवार किया। बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि सपा स्मार्टफोन योजना से जनता को बहलाने की कोशिश कर रही है। समाजवादी पार्टी इस योजना के जरिए जनता को दिन में तारे दिखाने को कोशिश में हैं।

रविवार को बीएसपी की रैली में भगदड़ से मारे गए लोगों को अखिलेश सरकार ने 2-2 लाख के मुआवजे का ऐलान किया था। मायावती ने इस मामले पर कहा कि बीएसपी को 2-2 लाख की खैरात नहीं चाहिए, न्याय चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करे। दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग मायावती ने की।

बीएसपी की रैली में भगदड़ को लेकर मायावती ने सपा को ठहराया जिम्मेदार

रविवार को लखनऊ के कांशीराम स्मारक स्थल पर बीएसपी की रैली के दौरान भगदड़ मच गई थी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।

इसी मुद्दे पर बयान देते हुए बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि कार्यक्रम में अव्यवस्था के लिए समाजवादी पार्टी जिम्मेदार है।

लखनऊ में लॉन्च की गई मुफ्त स्मार्टफोन योजना

बता दें कि अखिलेश सरकार ने सोमवार को धूमधाम से लखनऊ में स्मार्ट फोन योजना के पोर्टल का शुभारम्भ किया। इस मौके पर सीएम अखिलेश यादव ने स्मार्टफोन योजना को लेकर जरूरी जानकारी दी।

साथ ही बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीएसपी की रैली में किसी न किसी की जान जाती है। उनकी रैली में पैसे की बर्बादी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+