भाजपा के गुरु-चेला और सपा के बबुआ के चेहरे लटक जाएंगे- मायावती
मऊ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री मोदी और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर बोला हमला, नतीजे आने के बाद आएंगे बुरे दिन।
मऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मऊ के खालिसपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा की अकेले ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। मायावती ने कहा कि भाजपा के गुरु और चेले यानि अमित शाह और सपा के बबुआ के यूपी चुनाव के बाद चेहरे उतर जाएंगे।

मायावती के भाषण के मुख्य अंश
- किसानों और बुनकरों का एक लाख रुपए तक का कर्ज भी माफ किया जाएगा।
- प्रदेश में खासर गरीब, किसान, छोटे मजदूरों का भी ध्यान रखा जाएगा।
- प्रदेश में प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को पका हुआ घटिया खाना नहीं दिया जाएगा, उन्हें अंडा, चना, दूध, फल दिया जाएगा।
- प्रदेश में गरीब लोगों को राशन सस्ता मिले उसके लिए हमारी सरकार जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
- लोगों को लैपटॉप और मोबाइल देने की बजाए आर्थिक मदद दी जाएगी ताकि वह अपनी प्राथमिक जरूरतों को पूरा कर सके।
- जिन योजनाओं और संस्थानों का सपा ने अपनी जातिवादी सोच के चलते नाम बदला है उसे फिर से बहाल किया जाएगा।
- मेरी सरकार में जनहित और जनकल्याण की जो भी योजनाएं शुरु की गई थी उसे फिर से शुरु किया जाएगा।
- प्रदेश के व्यापारियों की रक्षा करने के साथ-साथ ही उनके लिए विशेष आयोग का गठन किया जाएगा।
- किसानों की सभी फसलों की बकाया पड़ी धनराशि का बहुत जल्दी ही भुगतान कराया जाएगा, इसके साथ ही उनकी तमाम समस्याओं का जल्द निपटारा किया जाएगा।
- हर वर्ग कल्याण का विशेष खयाल रखा जाएगा।
- सपा सरकार में जिन लोगों की एफआईआर नहीं दर्ज हुई है उनकी विशेष अभियान चलारक एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
- प्रदेश में किसी भी जाति और धर्म से जुड़े लोगों को जबरदस्ती अपराधी बनाकर वर्षों से जेल में कैद करके रखा गया है, उन मामलों की जांच कराई जाएगी और इसकी रिपोर्ट आने के बाद निर्दोष लोगों को जेल से रिहा किया जाएगा ।
- बसपा की सरकार बनने के बाद तमाम अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा, जहां इनकी मेरी सरकार में सही जगह होती है।
- सपा के बबुआ को सपा की भाभी भी नहीं बचा सकती है।
- भाजपा के गुरु और चेले यानि गुरु नरेंद्र मोदी और उनका नंबर एक चेला अमित शाह के साथ-साथ सपा के सपा के बबुआ के बुरे दिन आने वाले हैं।
- भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के चेहरे उतरने लगे हैं।
- अब इस चुनाव में अकेले की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।
- अभी तक के वोट से साफ है कि बसपा अकेले ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।
- ऐसे में आप लोगों को अपना वोट आपको सिर्फ अपनी एकमात्र पार्टी को वोट देना है।
- भाजपा की खुद की ही पार्टी में बड़ी संख्या में नामी गिरामी माफिया और बाहुबली लोग चुनाव लड़ रहे हैं।
- क्या सपा-भाजपा के दोहरे चाल चरित्र के चलते हुए यहां गुंडा माफिया राज का खात्मा हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications