सपा के बबुआ को सपा की भाभी भी नहीं बचा पाएंगी- मायावती
कुशीनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि सपा के बबुआ को सपा की भाभी भी नहीं बचा पाएंगी।
कुशीनगर। बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। मायावती ने कहा कि अमित शाह कहते हैं कि यूपी में गाय, बैल, सांड़ की खून की नदिया बहती हैं, मैं इन दोनों गुरु और चेले से यह पूछना चाहती हूं कि केंद्र में आज आपकी सरकार है, लेकिन यूपी में पूर्व में भाजपा की छह वर्षों तक भाजपा की सरकार रही है। मैं बीजेपी एंड कंपनी से पूछना चाहती हूं कि जब यहां भाजपा की सरकार रही थी तो भाजपा ने यहां यूपी को देश का नंबर एक उत्तम प्रदेश क्यों नहीं बना दिया था, यहां क्यों नहीं दूध और घी की नदियां बना दी गई थी। लेकिन जब ये सत्ता में होते हैं तो सत्ता के नशे में इतने चूर होते हैं कि यह सबकुछ भूल जाते हैं। सत्ता में आ जाते हैं तो ये इंसान को इंसान नहीं समझते, गरीब को गरीब नहीं समझते हैं।

मायावती के भाषण के मुख्य अंश
- सपा के बबुआ को सपा की भाभी भी नहीं बचा पाएगी
- इससे साफ है कि बसपा की अकेले ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।
- बसपा को बड़े पैमाने पर एकतरफा झमाझम वोट पड़े हैं
- अगर कुछ कमी रह गई तो खुद के चाचा शिवपाल यादव जरूर पूरा कर देंगे।
- सपा चुनाव के नतीजे आते ही खुद ही ऑक्सीजन में चली जाएगी।
- कांग्रेस पार्टी ने यूपी के दिल्ली में बसे लोगों को गंदगी बताया था, ऐसी पार्टी को भी इस चुनाव में सबक सिखाना है।
- ऐसी स्थिति में सच्चर कमेटी की रिपोर्ट का लागू होना वर्तमान स्थिति में संभव नहीं है।
- आतंकवाद के नाम पर पूरे देश में मुस्लिम व अन्य अल्पसंख्यक समाज के लोगों को शक की नजर से देखा जा रहा है।
- पूरे देश में सांप्रदायिक और कट्टरवादी ताकतों के मजबूत होने की वजह से मुसलमानों पर शोषण हो रहा है।
- मुस्लिम पर्सनल लॉ, तीन तलाक के मुद्दे में दखल चिंता का विषय है।
- जामिया और एएमयू का अल्पसंख्यक का दर्जा भी छीना जा रहा है।
- मुस्लिम समाजवालों के साथ अधिकांश सौतेला व्यवहार अपनाया जा रहा है।
- किसी कारणवश भाजपा सत्ता में आई तो मौका पाते ही आपके आरक्षण को खत्म कर देगी या फिर इसे प्रभावहीन बना देगी।
- ज्यादातर कार्य प्राइवेट सेक्टर को देकर इन लोगों ने दलितों का आरक्षण खत्म कर दिया है।
- पदोन्नति में मिलने वाले आरक्षण को सपा की मिली भगत से भाजपा ने बंद कर दिया है।
- इन सभी वर्गों को मिले आरक्षण को भाजपा अपने आरएसएस के एजेंडे पर चलकर इसे निष्प्रभावी बनाने में लगी है।
- भाजपा ने अपनी हीन मानसिकता के चलते दलितों, पिछड़ों का शोषण किया है।












Click it and Unblock the Notifications