भाजपा सरकार आई तो खत्म कर देगी आरक्षण- मायावती
गाजियाबाद की रैली में मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सपा-कांग्रेस पर जमकर बोला हमला, बोली किसानों और दलितों के लिए केंद्र ने कुछ नहीं किया।
गाजियाबाद। बसपा सुप्रीमो मायावती ने गाजियाबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा के बहकावे में नहीं आना है, विरोधियों ने मीडिया और सर्वे पोल को अपने हितों को आगे बढ़ाने के लिए मैनेज किया है। उन्होंने कहा कि विरोधियों ने मीडिया और ओपीनियन पोल में जिस प्रकार से बसपा सीटों के मामले में कम तरीके से आंका जा रहा है, लेकिन मैं याद दिलाना चाहती हूं कि 2007 में भी मीडिया ने यही किया था लेकिन हम पूर्ण बहुमत लेकर आए थे। मीडिया वाले, सर्वे वाले लोग 2007 में बसपा को तीसरे व चौथे नंबर पर दिखाते थे, लेकिन जब फैसला आया तो जिन्होंने ओपीनियन पोल दिखाया था उनकी पोल खुल गई थी।

भाजपा के लोग प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुधारने की बात कर रहे हैं, लेकिन जब वह केंद्र में दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं तो यूपी की इतनी बड़ी आबादी की कानून व्यवस्था को कैसे संभालेंगे।
मायावती के भाषण के मुख्य अंश
- हम अगड़ी जाति के गरीबों भी आरक्षण देंगे।
- भाजपा सरकार में आई तो आरक्षण को खत्म कर देगी
- जब रिजल्ट आएगा तो विरोधियों का मैनेज किया हुआ ओपीनियन पोल धरा रह जाएगा।
- लेकिन इसके बाद भी ओपीनियन पोल इन पार्टियों को आगे दिखा रहा है,यह सिर्फ मैनेज किया हुआ पोल है।
- समाजवादी पार्टी के जंगलराज और गुंडाराज से जनता त्रस्त है।
- नोटबंदी के बाद जनता त्राहि-त्राहि कर रही है
- इस चुनाव में भाजपा की हालत बहुत खराब है।
- उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अपने पूर्व के शासन काल में विकास के कामों पर ध्यान देने की बजाए सांप्रदायिक ताकतों को मजबूत करने का काम किया है।
- पूर्व की कांग्रेस और भाजपा की सरकारों के चलते अल्पसंख्यक वर्ग के लोग अपनी रोजी-रोटी के लिए परेशान नजर आर रहे हैं।
- सच्चर कमेटी की सिफारिशें भाजपा की सरकार में लागू नहीं हो सकता है।
- आतंकवाद के नाम पर अल्पसंख्यक समाज को शक की नजर से देखा जा रहा है।
- देशभक्ति, गोरक्षा के नाम पर लोगों का शोषण किया जा रहा है।
- दलित और अल्पसंख्यक लोग अपनी जान-माल को लेकर भयभीत रहते हैं।
- जामिया व अलीगढ़ विश्वविद्यालय की अल्पसंख्यत मान्यता को खत्म करने का काम किया जा रहा है।
- पीएम मोदी ने दलितों को सिर्फ सहानुभूति दी है।
- किसी भी किसान का आजतक कर्ज माफ नहीं किया गया।












Click it and Unblock the Notifications