Maulana Shamsul Huda कौन? ब्रिटेन में बैठकर रची भारत के खिलाफ साजिश, अब ED ने खोल दी 'पाप की पोटली'
Maulana Shamsul Huda Khan ED case: लंदन में बैठकर भारत में कट्टरपंथ का जाल बिछाने वाले इस्लामिक उपदेशक मौलाना शम्सुल हुदा खान पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिकंजा कस दिया है। यूपी एटीएस की जांच के बाद अब ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) के तहत केस दर्ज किया है। मूल रूप से आजमगढ़ का रहने वाला शम्सुल, ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर ब्रिटेन से अपना नेटवर्क चला रहा था।
आरोप है कि वह धार्मिक शिक्षा और एनजीओ की आड़ में विदेशों से अवैध फंडिंग हासिल कर भारत में कट्टरपंथ को हवा दे रहा था। इस कार्रवाई ने सीमा पार बैठे उन सफेदपोश चेहरों को बेनकाब कर दिया है, जो विदेशी जमीन से भारत की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं।

Who is Maulana Shamsul Huda: कौन है मौलाना शम्सुल हुदा?
मौलाना शम्सुल हुदा खान भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है, जिसका जन्म उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था। वह खुद को एक धार्मिक उपदेशक बताता है, लेकिन जांच एजेंसियों के अनुसार, उसका असली मिशन मदरसों के नेटवर्क के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा फैलाना था। शम्सुल ने ब्रिटेन में रहते हुए भारत के आजमगढ़ और संत कबीर नगर में मदरसे स्थापित किए थे। एजेंसियों को संदेह है कि वह युवाओं के ब्रेनवॉश और उन्हें कट्टरपंथी संगठनों से जोड़ने के वैश्विक नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विदेशी फंडिंग और 4 करोड़ का 'खलीलाबाद कनेक्शन'
यूपी एटीएस की जांच में खुलासा हुआ है कि शम्सुल हुदा ने विदेशी स्रोतों से करीब 4 करोड़ रुपये अवैध तरीके से उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर भेजे थे। खलीलाबाद में उसका बेटा एक मदरसा संचालित करता है, जिसका उपयोग इस फंडिंग को खपाने के लिए किया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि हुदा ने लंदन में बैठकर अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर भारत में कई कीमती संपत्तियां खरीदी हैं। ईडी अब इस पूरे मनी ट्रेल और बेनामी संपत्तियों की बारीकी से जांच कर रही है।
पाकिस्तान से संबंध और 'फ्री कश्मीर' का एजेंडा
शम्सुल हुदा के तार न केवल ब्रिटेन बल्कि पाकिस्तान के कट्टरपंथी संगठनों से भी जुड़े पाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, वह पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है और वहां के चरमपंथी समूहों के संपर्क में रहा है। उसके 'दावत-ए-इस्लामी' जैसे संगठनों के साथ बैठकों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में आयोजित एक ऐसी ही बैठक में हुदा की मौजूदगी में 'फ्री कश्मीर' के नारे लगाए गए थे, जो उसके भारत विरोधी एजेंडे की पुष्टि करते हैं।
मदरसों का रजिस्ट्रेशन रद्द
शम्सुल हुदा द्वारा संचालित किए जा रहे आजमगढ़ और संत कबीर नगर के मदरसों में अनियमितताएं और संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने के बाद प्रशासन ने उनका रजिस्ट्रेशन पहले ही रद्द कर दिया था। अब ईडी ने यूपी एटीएस की एफआईआर को आधार बनाकर हुदा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। यह किसी विदेश में बैठे धार्मिक गुरु पर इस तरह की पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। जांच एजेंसी जल्द ही हुदा के बैंक खातों को फ्रीज करने और उसकी संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications