मऊ: मुख्तार अंसारी ने बसपा प्रत्याशी को ग्रेनेड से मारने की दी धमकी, पुलिस मौन

जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गुर्गों ने बसपा प्रत्याशी मनोज राय को ग्रेनेड से मारने की धमकी दी है।

मऊ। जेल में बंद मऊ जिले के सदर विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गुर्गों ने इसी सीट से बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ रहे मनोज राय को जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद बसपा प्रत्याशी मनोज राय चुनाव आयोग से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। ये भी पढे़ं: यूपी विधानसभा चुनाव 2017: साइकिल पर सवार अखिलेश, बीजेपी के लिए खतरे की घंटी?

मऊ: मुख्तार अंसारी ने बसपा प्रत्याशी को ग्रेनेड से मारने की दी धमकी, पुलिस मौन

बता दें कि, बीती 12 जनवरी को बसपा प्रत्याशी मनोज राय के घर पर आकर अपने एक साथी के साथ सोनू नामक युवक ने पहले तो अपनी पत्नी का इलाज करवाने के नाम पर रुपयों की मांग की। वहीं, रुपये नहीं मिलने पर अंजाम बुरा भुगतने की धमकी दे डाली। जिसके चलते ये सारा मामला वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। लेकिन जाने के बाद भी बसपा प्रत्याशी को लगातार फोन से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वहीं, इसी धमकी के चलते मनोज राय ने एसपी थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। लेकिन असल बात ये है कि केस दर्ज करवाने के चार दिन बाद भी अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

बताया गया कि बसपा प्रत्याशी मनोज राय ने सीधे तौर पर सदर सीट के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर साजिश के तहत ऐसा करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही वे समाजवादी पार्टी के लोगों पर भी आरोप लगा रहे हैं। क्योंकि मनोज राय राजनीति पृष्ठभूमि से जिले के दिग्गज नेताओं में शुमार हैं। ऐसे में इस सीट पर उनकी दिन प्रतिदिन जनता में लोकप्रियता बढती ही जा रही है।

बता दें कि, मनोज राय ने कहा है कि हार का सामना न करना पड़े, इसलिए मुख्तार अंसारी और समाजवादी पार्टी के लोग साजिश रच रहे हैं। फिलहाल, एसपी ने कहा है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन कर दिया है। जल्द ही धमकी देने वाला शख्स पुलिस की गिरफ्त में होगा। लेकिन, पुलिस की कार्यप्रणालियों से बसपा प्रत्याशी नाराज हैं। इसलिए चुनाव आयोग से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। ये भी पढ़ें: बरेली: अखिलेश को मिली साइकिल तो एक परिवार पर टूटा सपा नेता का कहर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+