मथुरा: भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज
भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा के खिलाफ आचार संहिता उल्लघन का केस दर्ज करते हुए प्रशासन ने आरोप लगाया है कि उन्होंने बिना अनुमति के बाकलपुर गांव मे एक स्कूल में चुनावी सभा की है।
मथुरा। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव, प्रवक्ता और वृंदावन विधानसभा सीट के प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। इसके बाद श्रीकांत शर्मा ने सपा सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि वह बौखलाहट में ऐसा कर रही है। ये भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव 2017: बीजेपी की 64 लोगों वाली दूसरी लिस्ट न आने के पीछे है ये असल वजह

भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज करते हुए प्रशासन ने आरोप लगाया है कि उन्होंने बिना अनुमति के बाकलपुर गांव मे एक स्कूल मे चुनावी सभा की है। श्रीकांत शर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोपों और आचार संहिता उल्लंघन के केस का जवाब दिया है।

इस आरोप के जवाब मे श्रीकांत शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार इस वक्त बौखलाई हुई है। उन्होंने कहा, 'मैं ग्रामीणों से मुलाकात करने गया था, न कि कोई सभा की थी।' श्रीकांत शर्मा ने इस दौरान बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2012 मे बुआ की विदाई की थी जनता ने, अब 2017 मे बबुआ की विदाई होगी। ये भी पढ़ें: भाजपा के टिकट बंटवारे से पहले ही इलाहाबाद में प्रदर्शन शुरू












Click it and Unblock the Notifications