भाजपा के टिकट बंटवारे से पहले ही इलाहाबाद में प्रदर्शन शुरू
बसपा के बाद कांग्रेस में शामिल नंद गोपाल नंदी को भाजपा का टिकट मिलने की खबर पर इलाहाबाद में बाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन पर उतर आए हैं।
इलाहाबाद । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अब तक अपनी दूसरी जारी नहीं की है, लेकिन उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी होने से पहले ही पार्टी में बगावत शुरू हो गई है। भाजपा के टिकट बंटवारे से पहले ही इलाहाबाद में प्रदर्शन शुरू हो गया है।

जानकारी के मुताबिक इलाहाबाद उत्तरी से हर्षवर्धन बाजपेयी, इलाहाबाद दक्षिण से अभिलाषा गुप्ता नंदी और पश्चिम से सिदार्थनाथ को टिकट दिया जाना लगभग तय हैष ऐसे में बाहरी प्रत्याशी को टिकट देने पर पार्टी में बवाल बढ़ता दिख रहा है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि दूसरे दल से आये नंदी व अन्य नेताओ को टिकट मिलना गलत है।
इसी सूचना के आधार पर इलाहाबाद के भाजपा नेता औरह कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए है। नाराज भाजपाइयों ने इलाहाबाद भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन कर बाहरी प्रत्याशी का किया जमकर विरोध किया। ये कार्यकर्ता बसपा के बाद कांग्रेस में शामिल नंद गोपाल नंदी को भाजपा का टिकट मिलने की खबर पर उबल पड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications