तो इस बार सात रंग की नहीं एक ही रंग की होली खेलेगा बरसाना?
मथुरा। बरसाना की लट्ठमार होली में इस बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के आने के कारण बरसाना की गली, रास्ते और हर इमारत भगवा रंग से रंग दी गयी है। सप्त रंगी होली की जगह इस बार बरसाना में भगवा होली होती नजर आ रही है। बरसाना की दीवारों पर नजर आ रहा भगवा रंग मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के बरसना में होली खेलने के लिए आने वाली तैयारी का हिस्सा है। यहां 24 फरवरी को होने वाली विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली में इस बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ शामिल होने जा रहे है इसको लेकर बरसाना की हर गली,रास्ते और इमारत भगवा रंग से रंग दी गयी है। यहां हर तरफ भगवा ही भगवा नजर आ रहा है।

स्थानीय लोग और श्रद्धालु खासे उत्साहित
बरसाना में होली के मौके पर आदित्यनाथ आदित्यनाथ के आगमन और भगवा की गई नगरी को लेकर स्थानीय लोग और श्रद्धालु खासे उतसाहित है। वहीं आदित्यनाथ के बरसाना आने को लेकर भले ही यहां के स्थानीय लोग खुश हों लेकिन एक किसान सीएम के आगमन को लेकर बेहद परेशान है। इसका कारण ये है कि इस किसान को अपने खेत में खड़ी फसल को समय से पहले ही कटवाना पड़ रहा है क्योंकि उसके खेत में सीएम आदित्यनाथ के हेलीकाप्टर के लिए हैलीपैड बनाया जाना है।

बिटिया की शादी की चिंता भी सताने लगी
ऐसे में अपनी तैयार फसल का समय से पहले ही बर्बाद होते देख किसान बेहद परेशान है और उसे अपनी बिटिया की शादी की चिंता भी सताने लगी है। बता दें कि बरसाना स्थित श्रीराधा बिहारी इंटर कालेज के मैदान पर 24 फरवरी को सीएम सोगी आदित्यनाथ से सभा को सम्बोधित करेंगे। योगी होली के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बरसाना आ रहे हैं।

किसान नरेन्द्र भरद्वाज ने बताया कि
सीएम के हेलीकॉप्टर के लिए कालेज के ग्राउंड के बराबर स्थित खेत में हेलीपैड बनवाना सुनश्चित किया गया है और इस खेत में गेहूं की फसल लहलहा रही है। किसान नरेन्द्र भरद्वाज ने बताया कि जिस जगह उनके द्वारा खेती की जा रही है वह कालेज की ही जमीन है और इस 5 एकड़ जमीन को उन्हौने 60 हजार रुपए में लीज पर ले रखा है।












Click it and Unblock the Notifications