यूपी के अस्पतालों में मास्क अनिवार्य, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने बताया- कोरोना के खिलाफ क्या है तैयारी
उत्तर प्रदेश में कोरोना के कारण बढ़ी चिंता के बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रदेश भर के अस्पतालोंं में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही कोविड 19 को लेकर क्या तैयारी की जा रही है उसकी जानकारी भी शेयर की

चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, थाईलैंड और हांगकांग समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। कोरोना वायरल के बढ़ते केसों को देखते हुए भारत में दो सप्ताह पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं सोमवार को उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak)ने प्रदेश भर के अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।
की जा रही मॉक ड्रिल
यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आगरा वाले मामले में जीनोम सिक्वेनसिंग करवाई जा रही है। इसके साथ ही मंत्री ने बताया कि कोविड से मुकाबला करने के लिए हमारे साथ जो संसाधन मौजूद हैं उनको परखने के लिए हम प्रदेश स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित कर रहे हैं ।
यूपी में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग ने उठाए हैं ये कदम
- 22 राजकीय मेडिकल कॉलेजों में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम शुरू किया गया ताकी मेडिकल कॉलेजों की भीड़ कम हो और मरीज इलाज के लिए नहीं भटके।
- मरीजों की सभी जानकारियां ऑनलाइन की जा रही हैं।
- अस्पतालों में बेवजह की भीड़ को कम करने के लिए ऑनलाइन ही सारी सुविधाएं की जा रही रही हैं। रजिस्ट्रेशन, एडमीशन, डिस्चार्ज, एंबुलेंस, खाना, दवाइयां, चिकित्सकों की डिटेल और वो कब उपलब्ध रहेंगे, इससे संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध रहेंगी।
- मरीजों को संबंधित अस्पताल प्ले स्टोर से सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा और ऑनलाइन अप्वइटमेंट ले सकेंगे।
- अस्पताल की फीस का पेमेंट भुगतान भी ऑनलाइन कर सकेंगे।
- एबुलेंस, बेड अलॉटमेंट, लिनेन, खाना आदि का रिकॉर्ड भी सॉफ्टवेयर के माध्यम से दिया जाएगा।
- मरीज हेल्थ कार्ड खुद मोबाइल से निकाल सकेंगे।
यूपी के 12 मेडिकल कॉलेजों, हेल्थ इंस्टीट्यूट और मेडिकल यर्निवर्सटी में ये सुविधा की जा रही है। प्रदेश के 22 मेडिकल कॉलेजों में ये सुविधा शुरू हो चुकी है और आगामी दो वर्षों में सभी मेडिकल कॉलेजों में इसके लागू कर दिया जाएगा।
बता दें भारत ने रविवार को कोरोनावायरस के 196 नए मामले दर्ज किए, क्योंकि रिकवरी दर 98.8 प्रतिशत थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के साथ कोविड-19 की स्थिति और तैयारियों पर बैठक करेंगे। केंद्र ने कोविड मामलों में वैश्विक वृद्धि के मद्देनजर राज्यों को मंगलवार से स्वास्थ्य सुविधाओं पर मॉक ड्रिल करने को कहा है।
सरकार ने राज्यों से अस्पतालों में ऑक्सीजन और लाइफ सर्पोटिंग उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए सिलेंडरों की पर्याप्त सूची बनाने को भी कहा है। सरकार ने चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, थाईलैंड और हांगकांग से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य कर दिया है क्योंकि चीन में कोविड मामलों में बढ़ोतरी ने वैश्विक चिंताओं को जन्म दिया है।












Click it and Unblock the Notifications