बहू के मायकेवालों को बताया कि आपकी बेटी है बीमार, इधर जिंदा जलाकर हत्या

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में दहेजलोभियों ने विवाहिता को जिंदा जलाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद विवाहिता महिला के घर फोन कर उसकी बीमार होने की सूचना दी और फरार हो गए। महिला के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतक विवाहिता के परिजनों ने चार लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Married woman burnt alive in Bareilly

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका रुबीना मौत होने से एक दिन पहले रामपुर में शादी में शामिल होकर बहेड़ी वापस पहुंची थी। अचानक संदिग्ध हालात में जलने से रूबीना की मौत हो गई। रूबीना के परिवार वालों का कहना है रुबीना को केरोसिन का तेल डालकर जलाया गया। रुबीना के भाई आसिफ ने बताया कि रुबीना के सुसराल वाले दहेज के लिए उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे। परिजनों ने बताया कि रुबीना के सुसराल वालों ने उन्हें जानकारी दी की रुबीना की तबियत खराब हो गई है।

Married woman burnt alive in Bareilly

लड़के पक्ष के लोग रुबीना को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों ने बताया कि घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दी तो सुसराल पक्ष के लोग घर से फरार हो गया। एसपी क्राइम रमेश भारती ने बताया मृतका के परिवार की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+