VIDEO: Facebook पर पहले दोस्ती फिर प्यार, बेकरार और आखिरकार निकाह

इस प्यार में एक दौर ऐसा आया जहां जुबेर ने अपना Facebook अकाउंट बंद कर दिया। जिसके बाद राबिया ने कुछ ऐसा किया कि जुबेर को शादी करनी पड़ी।

रामपुर। कहते हैं की जोड़ियां बनाना ऊपरवाले के हाथ में होता है लेकिन आजकल के आधुनिक युग में जोड़ियां सोशल साइट्स पर बन रही हैं। ऐसा ही एक मामला देखने को मिला है Facebook पर जहां दोस्ती हुई फिर देखते ही देखते दोस्ती प्यार में और प्यार निकाह में तब्दील हो गया। पढ़िए क्या है पूरा मामला...?

VIDEO: Facebook पर पहले दोस्ती फिर प्यार, बेकरार और आखिरकार निकाह

Facebook पर हुआ इश्क जब परवान चढ़ा तो निकाह तक पहुंच गया। रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र स्थित नसीराबाद मोहल्ला निवासी जुबेर की दोस्ती अब से सात-आठ महीने पहले राबिया से Facebook पर हुई थी। जिसके बाद दोनों में गुफ्तगू चालू हो गई, बातों का सिलसिला बढ़ता चला गया और जब बातों ने इश्क का स्वाद चखा तो दोनों एक दूसरे के होने को मजबूर हो गए।

इस प्यार में एक दौर ऐसा आया जहां जुबेर ने अपना Facebook अकाउंट बंद कर दिया। जिसके बाद बाजपुर के हजीरा गांव में रहने वाली राबिया अपने प्यार की तलाश में दर-बदर भटकती हुई आखिरकार जुबेर तक पहुंच ही गई और निकाह करने की जिद पर अड़ गई। जब जुबेर और उसके परिवार वालों ने इनकार किया तो मामला पुलिस तक जा पहुंचा। जब जुबेर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने की नौबत आई तो परिजनों को राबिया की बात माननी पड़ी। बाद में राबिया और उसके परिजनों ने जुबेर के घर पहुंचकर दोनों का निकाह करा दिया। आखिरकार Facebook पर हुए इश्क ने निकाह का रूप लिया।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+