यूपी: ट्रेन से आए लोगों में से कई कोरोना पॉजिटिव, 20 लाख श्रमिकों को रोजगार देने की योजना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव ने बताया है कि बाहर से आए श्रमिकों की जांच में कोरोना पॉजिटिव के कई मामले सामने आए हैं। उन सबकी निगरानी के लिए गांव और मोहल्ला स्तर पर खास कमेटियां बनाई गई हैं। प्रदेश में अब तक 3 लाख से ज्यादा श्रमिक ट्रेन से या अन्य जरिए से आ चुके हैं जिनके लिए योगी सरकार ने रोजगार की एक खास योजना बनाई है। सरकार ने कहा है कि वो स्किल के आधार पर 20 लाख लोगों को रोजगार देगी।

Many workers returned to state found corona positive

उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि जो श्रमिक ट्रेन के जरिए बाहर से आ रहे हैं, उनमें से कइयों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सरकार ने गांव स्तर पर इनकी मॉनिटरिंग के लिए कमेटी बनाई है वहीं शहरी क्षेत्रों में मोहल्ला के स्तर पर निगरानी के लिए कमेटियां बनाई गई हैं। समुदाय के स्तर पर इस तरह की निगरानी वाली कमेटियों के मॉडल को प्रभावी तरीके से लागू कराना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि कोरोना जांच में जो श्रमिक पॉजिटिव नहीं पाए गए हैं उनको सात दिन तक सरकार क्वारंटाइन में रख रही है, उसके बाद बाकी 14 दिन उनको होम क्वारंटाइन में रहने को भेजा जा रहा है। वहीं जिनको कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, उन श्रमिकों को सरकारी संस्थाओं में क्वारंटाइन किया गया है।

Many workers returned to state found corona positive

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक 86 ट्रेनों से 2.26 लाख श्रमिकों को अन्य राज्यों से लाया जा चुका है। आज 55 अन्य ट्रेन से श्रमिक आएंगे। प्रदेश में करीब एक लाख लोग अन्य तरीकों से लौटे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन श्रमिकों को वाहन उपलब्ध कराने को कहा है जो पैदल चलकर प्रदेश आ रहे हैं। सरकार आने वाले श्रमिकों के स्किल को लेकर एक डाटाबेस तैयार कर रही है। स्किल के आधार पर 20 लाख लोगों को रोजगार देने की सरकार की योजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+