इटावा: तेज रफ्तार से भागती बस अचानक पलटी , 24 यात्री हुए घायल
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में भरथना कन्नौज मार्ग पर यात्रियों से भरी बस का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे वह पलट गई। इस दुर्घटना में 2 दर्जन यात्री घायल हो गए जिसमें एक दर्जन यात्री गम्भीर हैं।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी यात्री हल्के-फुल्के घायल हुए थे, जिन्हें भरथना सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

घायल शेनर नाथ ने बताया कि हम लोग दीपावली का त्योहार मनाने के बाद वापस जा रहे थे। दो-चार सवारी बस के ऊपर बैठी थी,और बाकी बस के अंदर थी। बस कंडक्टर ने बस को ठूस-ठूस कर भर लिया। ड्राइवर ने गाड़ी चला दी और तेजी से भगाने लगा। इसी दौरान ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा और बस पलट गई। ड्राइवर खुद भाग गया।












Click it and Unblock the Notifications