जय गुरुदेव के अनुयायियों से भरी बस पलटी, कई श्रद्धालु घायल

जय गुरुदेव के अनुयायियों को ले जा रही बस पीलीभीत के पास पलट गई। इस हादसे में कई श्रद्धालु घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बलरामपुर। यूपी के जनपद श्रावस्ती के भिनगा से जय गुरुदेव के अनुयायियों को लेकर एक प्राइवेट बस गोंडा जा रही थी जो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बस दुर्घटना में करीब 2 दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है।

जय गुरुदेव के अनुयायियों से भरी बस पलटी, कई श्रद्धालु घायल

बस में 68 यात्रियों सहित 15 से 20 बच्चे सवार थे। इनमें कुछ को मामूली चोटें आयी हैं। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया गया जहां उनका उपचार जारी है।

जय गुरुदेव के अनुयायियों से भरी बस पलटी, कई श्रद्धालु घायल

मामला कोतवाली देहात बलरामपुर के ग्राम पीलीभीत के निकट का है। श्रावस्ती के भिनगा क्षेत्र से जयगुरुदेव के अनुयायियों को लेकर गोंडा जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार ज्ञानमती (55) पत्नी ओमप्रकाश, राजकुमार (20) पुत्री राजकुमार, साधना (18) पुत्री रवि प्रकाश, मनोज पुत्र रवि प्रकाश (16), गिरजेश कुमार (30) पुत्र जय प्रकाश, दूबे (60) पुत्र जग्गू, पूनम (40) पत्नी राधेश्याम, ननकनी (60) पत्नी राधेश्याम, दुखना (70) पत्नी मिश्रिलाल, किशोरीलाल (55) पुत्र ‌सदानंद, शांति देवी (40) पत्नी माता प्रसाद, नान्हें (50) पुत्र बाठे, आमिरका प्रसाद (55) पुत्र रामलाल, बुद्घिसागर (55) पुत्र भुल्लर, सुन्दरकली (50) पत्नी प्रमोद कुमार एवं अनुज (10) पुत्र बुधराम को गंभीर चोटें आई हैं।

जय गुरुदेव के अनुयायियों से भरी बस पलटी, कई श्रद्धालु घायल

घटना के फौरन बाद घायलों को एंबुलेंस व प्राइवेट गाड़ियों से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है।

जय गुरुदेव के अनुयायियों से भरी बस पलटी, कई श्रद्धालु घायल

घटना की जानकारी होते ही तुलसीपुर भाजपा विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

जय गुरुदेव के अनुयायियों से भरी बस पलटी, कई श्रद्धालु घायल

पूरे मामले पर देहात थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही यात्रियों को बस से निकालकर अस्पताल भिजवाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+