राम मंदिर जैसा बनाया जाएगा अयोध्या का रेलवे स्टेशन: रेलमंत्री मनोज सिन्हा

अयोध्या। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि जैसा अयोध्या में राम मंदिर बनेगा, वैसा ही शहर में रेलवे स्टेशन भी बनाया जाएगा। मंगलवार को अयोध्या रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण और दूसरी योजनाओं का शिलान्यास करने के दौरान मनोज सिन्हा ने ये बातें कहीं। सिन्हा ने अयोध्या में 210 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास इस दौरान किया। सिन्हा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के ढांचे जैसा रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव भारतीय रेल की ओर से दिया जाएगा। 210 करोड़ में से 80 करोड़ से अयोध्या रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण और सौंद्रीयकरण और 130 करोड़ की माल गोदाम शिफ्टिंग योजना पर काम होना है। ये काम 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

सिन्हा ने कहा कि अयोध्या रेलवे स्टेशन को इतना शानदार और खूबसूरत बनाया जाएगा दुनियाभर से जब लोग यहां आएंगे तो वो गर्व से कहेंगे कि यह राम की जन्मभूमि है। उन्होंने कहा भारत सरकार इसके लिए प्रयास कर रही है कि अयोध्या में देश के हर कोने से रेलगाड़ी आए। इस दौरान भाजपा सांसद विनय कटियार ने कहा कि जब तक अयोध्या रेलवे स्टेशन का नया प्लेटफॉर्म बनकर तैयार होगा तब तक राम मंदिर बनने की शुरुआत भी हो चुकी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+